सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   firing on Sonu elder brother

सोनू चौधरी हत्याकांड: अब बड़े भाई पर फायरिंग, बुलेट प्रूफ जैकेट पहने होने के कारण बचे, साथी को लगी गोली

अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Sat, 07 Mar 2026 01:36 PM IST
विज्ञापन
सार

प्रॉपर्टी डीलर सोनू चौधरी की 25 जुलाई 2025 की सुबह तालानगरी क्षेत्र में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। सोनू के बड़े भाई पर हललावरों ने गोली चलाई है।

firing on Sonu elder brother
गोली लगने से घायल राहुल और देवेंद्र कुमार सिंह - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

अलीगढ़ के थाना हरदुआगंज क्षेत्र के ताला नगरी क्षेत्र में कारोबारी वर्चस्व मारे गए प्रॉपर्टी डीलर सोनू चौधरी के बड़े भाई देवेंद्र चौधरी पर 6 मार्च देर शाम बाइक सवार हमलावरों ने फायरिंग कर दी। इस हमले में बुलेट प्रूफ जैकेट पहने देवेंद्र तो बच गए। मगर उनके एक साथी राहुल को बाजू में गोली लगी है। घटना के समय वह दोनों थार गाड़ी में गांव लौट रहे थे। मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। घायल युवक का निजी ट्रामा सेंटर में उपचार जारी है।

Trending Videos


हरदुआगंज क्षेत्र के गांव कोड़रा निवासी भाजपा में सक्रिय सांसद के करीबी प्रॉपर्टी डीलर सोनू चौधरी की 25 जुलाई 2025 की सुबह तालानगरी क्षेत्र में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हालांकि यह घटना गांव की रंजिश में नामजद दर्ज कराई गई थी। मगर इस हत्याकांड में पुलिस ने क्षेत्र में कारोबारी वर्चस्व को लेकर सक्रिय हेमू टाइगर द्वारा अपने गैंग से हत्या कराए जाने का खुलासा किया था। इसमे हेमू के कई साथी जेल भेजे गए थे, जबकि हेमू नाटकीय अंदाज में राजस्थान के भरतपुर में तमंचे सहित गिरफ्तार होकर जेल गया था।  इस मामले में सोनू के बड़े भाई देवेंद्र चौधरी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। वही कोर्ट में पैरवी कर रहे हैं । 
विज्ञापन
विज्ञापन


घटनाक्रम शुक्रवार शाम करीब 8:30 बजे का है । खुद देवेंद्र ने पुलिस को बताया कि वह अपने परिवार के करीबी युवक राहुल के साथ शाम को कौडियागंज के भट्ठों पर ईट खरीदने के सिलसिले में गए थे। राहुल गाड़ी चला रहा था, जबकि वह खुद बगल की सीट पर बैठे हुए थे। वहां से वापस आते समय हरदुआगंज देहात को आने वाले बम्बे की पटरी पर पहले एक बाइक पर सवार दो लोगों ने क्रॉस किया। उसके कुछ आगे चलकर गांव महमूदपुर के निकट एक बाइक पर दो युवक सड़क पर खड़े मिले । जब हॉर्न बजाकर उन्हें हटने का इशारा किया तो उन्होंने सीधे हमलावर होकर गाड़ी पर फायरिंग कर 4-5 राउंड गोली चलाई। इस हमले में एक गोली राहुल की बाजू को छूते हुए निकल गई, जबकि कुछ गोलियां देवेंद्र की बुलेट प्रूफ जैकेट में लगीं, जिससे वह बाल बाल बच गए। इसके बाद वह गाड़ी लेकर सीधे हरदुआगंज की ओर लेकर भाग आए । 

रास्ते में पुलिस को भी सूचना दी। इसके बाद क्वार्सी के ट्रामा सेंटर पहुंचे । सूचना पर इलाका पुलिस के अलावा सीओ अतरौली राजीव द्विवेदी फील्ड यूनिट के साथ मौके पर आ गए।  देर रात मामले की जांच पड़ताल जारी थी। सीओ अतरौली राजीव द्विवेदी का कहना है कि परिवार की रंजिश चल रही है। पूर्व में सोनू चौधरी की हत्या हुई है । इसके अलावा एक अन्य भाई की भी गांव की रंजिश में हत्या हो चुकी है। आज देवेंद्र ने खुद पर हमले की सूचना दी है। सभी पहलुओं से जोड़कर जांच की जा रही है । जांच व तहरीर के आधार पर ही अग्रिम कार्रवाई पर निर्णय लिया जाएगा। अभी घटना के विषय में कुछ स्पष्ट नहीं कहा जा सकता।
हरदुआगंज क्षेत्र में गोली लगने से घायल राहुल व देवेंद्र की जानकारी करने निजी हॉस्पिटल पहुंचे सीओसोनू की हत्या में कुछ आरोपियों को मिलीं जमानत
 25 जुलाई को कोंडरा स्थित घर से तालानगरी जा रहे कार सवार शैलेंद्र उर्फ सोनू चौधरी  की बाइक सवार शूटरों ने तालानगरी में हत्या कर दी थी। मामले में पुलिस ने तालसपुर कलां के शूटर शिवा को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर हत्याकांड का पर्दाफाश किया था। पुलिस ने बताया था कि सोनू चौधरी के पार्टनर रहे कोंडरा के दिनेश ने टाइगर गैंग के सरगना हेमू को 2.5 लाख रुपये में हत्या सुपारी दी थी। हेमू चौधरी ने गैंग के शूटर शिवा और मथुरा के राया के गजो निवासी संजू से हत्या कराई थी। इधर हत्या की साजिश रच कर हेमू अपने साथियों संग उज्जैन चला गया था। पुलिस ने दिनेश और टाइगर के गैंग के तीन और सदस्य आकाश भवनगढ़ी, सपेरा भानपुर के योगेश उर्फ कालू और कोंडरा के लकी को जेल भेजा था, जबकि हेमू छह अगस्त को राजस्थान के भरतपुर जिले के कुम्हेर थाना क्षेत्र में तमंचे सहित गिरफ्तार होकर जेल  गया था। बाद में पुलिस उसे रिमांड पर लाई थी। इसी मामले में हेमू व दिनेश की जमानत अर्जी हाईकोर्ट में लंबित है, जबकि आकाश,योगेश व लकी की जमानत मंजूर हो गई है। पुलिस इसी जमानत प्रक्रिया से जोड़कर आज के हमले को देख रही है।

ट्रांसपोर्टर भाई का आरोप, मिल रही थीं धमकियां
सोनू चार भाइयों में तीसरे नंबर का था। सबसे बड़े भाई देवेंद्र गांव में खेतीबाड़ी व ट्रांस्पोर्ट संभालते हैं। सबसे छोटे भाई राजेश की गांव की रंजिश में 18 अप्रैल 2015 को हत्या हो गई थी। । सबसे छोटा संजय इंजीनियर है जो नोएडा में रहता है। इसी रंजिश में सोनू ने बुलेट प्रूफ जैकेट खरीदी थी। बाद में सोनू पर हमला हुआ था। मगर तब बच गया था। इसके बाद नई रंजिश में उसकी हत्या कर दी गई। देवेंद्र का आरोप है कि इसी मामले में पैरवी से हटने के लिए धमकियां मिल रहीं थीं। जिसमें का रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई थी। आज यह घटना हुई है। इधर देर रात देवेंद्र को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई, जबकि राहुल भर्ती हैं।


फॉरेंसिक टीम जुटा रही फायरिंग के सुराग
इस घटना को लेकर पुलिस अभी स्पष्ट रूप से कुछ नहीं कह रही। सीओ अतरौली राजीव द्विवेदी का कहना है कि अभी फॉरेंसिक टीम को घायलों से बैलेस्टिक नमूने लेने के बाद घटनास्थल पर व गाड़ी की जांच के लिए भेजा गयाहै। तभी तस्वीर साफ होगी कि घटना किस तरह से व किन लोगों द्वारा की गई है। एक टीम को सीसीटीवी देखने को भी लगाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed