{"_id":"692547d57a4f8129300021b6","slug":"former-mla-dr-ram-singh-passes-away-at-aligarh-deendayal-hospital-2025-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: पूर्व विधायक डॉ. राम सिंह का निधन, कई दिन से चल रहे थे बीमार; अलीगढ़ के दीनदयाल अस्पताल में थे भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: पूर्व विधायक डॉ. राम सिंह का निधन, कई दिन से चल रहे थे बीमार; अलीगढ़ के दीनदयाल अस्पताल में थे भर्ती
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: अनुज कुमार
Updated Tue, 25 Nov 2025 11:39 AM IST
सार
अलीगढ़ के पूर्व विधायक डॉ. राम सिंह का मंगलवार को निधन हो गया है। वे कई दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे और दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल में भर्ती थे। उनके निधन से समूचे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन
दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय अलीगढ़
- फोटो : संवाद
विज्ञापन
विस्तार
उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में राजनीति के एक प्रतिष्ठित चेहरे पूर्व विधायक डॉ. राम सिंह का निधन हो गया है। वह कई दिनों से बीमार चल रहे थे और दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल में भर्ती थे, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।
Trending Videos
डॉ. राम सिंह का राजनीतिक सफर
डॉ. राम सिंह ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत 1972 में अपने पैतृक गांव सुनपहर एदलपुर से ग्राम पंचायत सदस्य के रूप में की थी। यह उनके सार्वजनिक जीवन का पहला कदम था, जिसने उन्हें जमीनी स्तर पर लोगों से जोड़ा। इसके बाद, 1973 में वे बरौली न्याय पंचायत के सरपंच चुने गए, जिससे उनके नेतृत्व क्षमता का और विस्तार हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
1972 में पैतृक गांव सुनपहर एदलपुर में ग्राम पंचायत सदस्य बने।
1973 में बरौली न्याय पंचायत के सरपंच चुने गए।
1982 व 1987 में गंगीरी के ब्लॉक प्रमुख बने।
1989 में निर्दलीय विधानसभा का चुनाव लड़े हारे।
दो बार भाजपा के जिलाध्यक्ष भी रहे।
1991, 1996 व 2007 में गंगीरी से तीन बार विधायक निर्वाचित हुए।
1993, 2002 व 2012 में विधानसभा चुनाव में हार मिली थी।
डॉ. राम सिंह अपने कार्यकाल के दौरान जनसेवा और समर्पण के लिए जाने जाते थे। उन्होंने अपने क्षेत्र के विकास और जनहित के मुद्दों पर हमेशा आवाज उठाई। उनका राजनीतिक सफर कई उतार-चढ़ावों से भरा रहा, लेकिन उन्होंने कभी हार नहीं मानी और लगातार जनता की सेवा में लगे रहे।