फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Gonail instead of phenyl burn cow dung instead of wood in Holika Dahan

Aligarh News: फिनाइल की जगह गोनाइल और होलिका दहन में लकड़ी की जगह कंडे या गोबर से बने लट्ठे जलाएं

Fri, 30 Dec 2022 08:24 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 30 Dec 2022 08:24 PM IST
सार

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के गौ संवर्धन गतिविधि के ब्रज प्रांत प्रमुख रमाकांत की बैठक में गौ संवर्धन के लिए गौ उत्पाद और गोवंश की समस्याओं पर चर्चा हुई। फिनाइल के स्थान पर गोनाइल, श्मशान में अग्निदाह, होलिका दहन में वृक्षों की लकड़ी के स्थान पर गाय के गोबर के बने कंडे या लट्ठे उपयोग करें।

विज्ञापन
Gonail instead of phenyl burn cow dung instead of wood in Holika Dahan
गौ संवर्धन पर आरएसएस की बैठक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के  द्वारकापुरी स्थित कार्यालय पर गौ संवर्धन गतिविधि के ब्रज प्रांत प्रमुख रमाकांत की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में गौ संवर्धन के लिए गौ उत्पाद और गोवंश की समस्याओं पर चर्चा हुई।

विज्ञापन


 ब्रज प्रांत प्रमुख रमाकांत ने गौ संवर्धन हेतु फिनाइल के स्थान पर गोनाइल व अन्य गौ उत्पाद के निर्माण एवं विक्रय पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि श्मशान में अग्निदाह, होलिका दहन में वृक्षों की लकड़ी के स्थान पर गाय के गोबर के बने कंडे या गोबर से बने लट्ठे के उपयोग करने का प्रचार-प्रसार किया जाय, जिससे पर्यावरण की रक्षा के साथ-साथ गौशालाओं का संवर्धन भी होगा। 
विज्ञापन


कार्यकर्ताओं ने ब्रज प्रांत गौ संवर्धन प्रमुख से आग्रह किया कि वह शासन से निर्देश जारी कराएं कि जिला प्रशासन गौ सेवा समिति की बैठक नियमित हो तथा प्रदेश की गोचर भूमियों को अवैध कब्जा से मुक्त करा कर निकटवर्ती गोवंश अस्थाई आश्रय स्थल या गौशाला को दिलवाई जाएं। जहां चारा उगा कर गोवंश का अधिक से अधिक संवर्धन हो सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्राम सभा द्वारा संचालित गोवंश एवं अस्थाई स्थल के उचित संचालन हेतु समितियां बनाकर उसमें गौ सेवकों को प्रमुखता दी जाए । ब्रज प्रांत गौ संवर्धन प्रमुख ने महानगर की नगला मसानी गौशाला तथा अलीगढ़ मंडल की सर्वाधिक संख्या वाली आकाशवाणी केंद्र गौशाला का निरीक्षण किया ।


बैठक का संचालन महानगर प्रमुख जुबिन ने किया। बैठक में राकेश रामसन, कृष्णा गुप्ता, लक्ष्मी नारायण लच्छो, स्वयंभू सिद्धार्थ, मयंक गोयल, दुष्यंत, देवेंद्र हनुमान, नन्द प्रकाश नवमान, प्रकाश  आदि उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed