सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Gulveer sets new record by completing half marathon in 59 minutes 42 seconds

Aligarh News: गुलवीर ने 59 मिनट 42 सेकंड में हाफ मैराथन पूरी कर बनाया नया रिकॉर्ड

Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2026 02:47 AM IST
विज्ञापन
Gulveer sets new record by completing half marathon in 59 minutes 42 seconds
 एथलीट गुलवीर सिंह - फोटो : samvad
विज्ञापन
अतरौली क्षेत्र के गांव सिरसा निवासी अंतरराष्ट्रीय एथलीट गुलवीर सिंह ने अमेरिका में आयोजित एनवाईसी हाफ मैराथन में 21 किमी की दौड़ 59 मिनट 42 सेकंड में पूरी कर नया भारतीय रिकॉर्ड बनाया है। उन्होंने प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया।
Trending Videos

जिला एथलेटिक संघ के सचिव विवेक कुमार ने बताया कि गुलवीर सिंह ने हाफ मैराथन में 59:42 का समय निकालकर नया नेशनल रिकॉर्ड स्थापित किया है। इससे पहले भी गुलवीर सिंह के नाम 10000, 5000 और 3000 मीटर दौड़ के राष्ट्रीय रिकॉर्ड दर्ज हैं। इस सफलता का श्रेय गुलवीर सिंह ने अपने कोच यूनुस खान को दिया और कहा कि उनकी मेहनत और मार्गदर्शन की वजह से ही यह उपलब्धि हासिल हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुलवीर सिंह के मेडल जीतने पर जिला एथलेटिक संघ के चेयरमैन पंकज महलवार, अध्यक्ष शमशाद निसार, क्रीड़ा अधिकारी राम मिलन, अध्यक्ष चौधरी कालीचरण सिंह, ब्लॉक प्रमुख नरेंद्र चौधरी, सतीश उपाध्याय, हीरा सिंह आदि ने बधाई दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed