सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Haryanvi singer Masoom Sharma night at Aligarh Numaish

Aligarh Exhibition: मासूम के सुरों की शरारत पर बवाल, टूटीं कुर्सियां, भीड़ काबू करने को पुलिस ने लाठी भांजी

अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 10 Feb 2026 10:21 AM IST
विज्ञापन
सार

नाइट शुरू होने से दो घंटे पहले ही दर्शक दीर्घा फुल हो गई थीं। सिर्फ वीवीआईपी को छोड़कर सभी दीर्घा फुल हो गईं थीं। पासधारकों से दीर्घा भरने के बाद पुलिस ने प्रवेश बंद कर दिया था। इसके बाद सड़कों पर भीड़ अंदर आने के लिए प्रयासरत थी।

Haryanvi singer Masoom Sharma night at Aligarh Numaish
कोहिनूर मंच पर प्रस्तुती देते गायक मासूम शर्मा - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

अलीगढ़ नुमाइश के कोहिनूर मंच पर 9 फरवरी की रात हरियाणा के मशहूर गायक मासूम शर्मा के नाम रही। प्रदेश की सरजमीं पर जब मासूम शर्मा ने अपने चिर-परिचित अंदाज में सुर छेड़े, तो माहौल पूरी तरह हरियाणवी रंग में रंग गया। मासूम के सुरों की शरारत पर श्रोताओं ने जमकर अठखेलियां कीं।

Trending Videos


आलम यह था कि पंडाल खचाखच भर गया और हजारों की भीड़ बाहर खड़ी होकर दीदार का इंतजार करती रही।पीछे की दीर्घा में कुछ लोगों द्वारा कुर्सियां फेंके जाने की खबरें भी आईं, जिन्हें मौके पर मौजूद सुरक्षाबलों ने तुरंत संभाला। विधिवत उद्घाटन सांसद सतीश गौतम, हाथरस सांसद अनूप प्रधान, भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्णपाल लाला और भाजपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष विवेक सारस्वत ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। रात करीब 9:38 बजे जैसे ही मासूम शर्मा ने मंच पर कदम रखा, पूरा मंच सीटियों और तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस से नोकझोंकमासूम शर्मा ने अपने सुपरहिट गीत बोल तेरी मीठी-मीठी से शुरुआत की। इसके बाद मैडम बैठ बुलेरो में, हम रात के शिकारी और गुंडागर्दी जैसे गीतों पर युवा इस कदर झूम उठे कि व्यवस्था संभालना मुश्किल हो गया। भीड़ के जबरदस्त उत्साह को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को कई बार हल्का बल प्रयोग भी करना पड़ा।

अव्यवस्था देख आगे आए सांसद
पंडाल के बाहर लगी लंबी कतारों और भीड़ के दबाव को देखते हुए सांसद सतीश गौतम ने स्वयं हस्तक्षेप किया और बाहर खड़े लोगों को अंदर प्रवेश दिलाने में मदद की। मासूम शर्मा के साथ मुंबई से आए कलाकार विकास रजाना और नितिन त्रिखा ने भी शानदार प्रस्तुति दी। सफल संचालन नीतू शर्मा ने किया। देर रात तक चले इस कार्यक्रम ने नुमाइश की रौनक में चार चांद लगा दिए।
नाइट में टूटी कुर्सियांशाम से ही दर्शक दीर्घा हुईं फुल, सड़कों पर भीड़
लोगों में इस कदर उत्साह था कि शाम को आयोजन शुरू होने से दो घंटे पहले ही दर्शक दीर्घा फुल हो गई थीं। सिर्फ वीवीआईपी को छोड़कर सभी दीर्घा फुल हो गईं थीं। पासधारकों से दीर्घा भरने के बाद पुलिस ने प्रवेश बंद कर दिया था। इसके बाद सड़कों पर भीड़ अंदर आने के लिए प्रयासरत थी, लेकिन कोहिनूर मंच की ओर भीड़ को न आने देने की वजह से सड़कों पर भीड़ जमा थी। किसी भी तरह वह कोहिनूर मंच की ओर प्रवेश के लिए प्रयासरत थी।
श्रोता झूमते हुएनुमाइश के सभी मार्गों पर लगा जाम
नुमाइश के लिए जाने वाले सभी प्रमुख मार्गों पर शाम से ही जाम लगना शुरू हो गया था। हालात ये थे कि शहंशाह तिराहा, मसूदाबाद व तस्वीर महल से वाहनों पर पाबंदी के बावजूद सभी मार्गों पर जाम लगा हुआ था। देर शाम तक जाम लगा रहा, जिसे व्यवस्थित करने में पुलिस के हाथ पांव फूले रहे।

पास के लिए सुबह से रही कतार, मारामारी
हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा का शो देखने और सुनने के लिए लोग इस कदर उतावले थे कि सुबह से पास लेने के लिए नुमाइश गेस्ट हाउस के बाहर भीड़ लगी थी। लोग लाइन में लगकर पास लेने के लिए प्रयासरत थे, लेकिन नुमाइश का स्टाफ ताला लगाकर गायब हो गया था। इसी बीच शाम को वीडियो वायरल हुआ कि शाम को कतार के बीच स्टाफ के कुछ लोग अपने लोगों को गुपचुप पास दे रहे थे, जिससे वहां हंगामे के हालात बन रहे थे। वहीं लोग इधर, उधर सिफारिशें करने में लगे थे।
पुलिस से नोकझोंकफोटो खिंचाने के लिए रही मारामारी
मासूम शर्मा के साथ फोटो खिंचाने के लिए भी मारामारी की स्थिति रही। कई भाजपा नेता अपने परिचितों और परिवार के सदस्यों को उस होटल तक लेकर पहुंचे, जहां वह थोड़ी देर के लिए रुके थे। कोहिनूर मंच पर भी पहुंचने का प्रयास रहा। इसके अलावा एक महिला सुरक्षा बल को अपने परिचितों को पंडाल के अंदर प्रवेश कराने की कोशिश करते समय रोक दिया गया। इस कारण उन लोगों ने हंगामा किया, जो पंडाल में प्रवेश नहीं कर पा रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed