{"_id":"6a0c33da7266a3be4e05c039","slug":"head-constable-son-commits-suicide-by-shooting-himself-2026-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: हेड कांस्टेबल के बेटे ने अवैध तमंचे से खुद को गोली मारकर की खुदकुशी, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: हेड कांस्टेबल के बेटे ने अवैध तमंचे से खुद को गोली मारकर की खुदकुशी, जांच में जुटी पुलिस
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Tue, 19 May 2026 03:28 PM IST
विज्ञापन
सार
परिजनों से की गई शुरुआती पूछताछ में सामने आया है कि युवक पिछले कुछ समय से गंभीर मानसिक तनाव (डिप्रेशन) से गुजर रहा था। संभवत: इसी तनाव के चलते उसने यह आत्मघाती कदम उठाया।
युवक की खुदकुशी के बाद परिवार में छाया मातम
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
अलीगढ़ में थाना क्वार्सी अंतर्गत गांव चिलकौरा में 19 मई सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। पुलिस लाइन में तैनात एक हेड कांस्टेबल के 22 वर्षीय बेटे ने अवैध तमंचे से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस और फील्ड यूनिट ने घटनास्थल का मुआयना कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Trending Videos
पुलिस के अनुसार, मृतक युवक के पिता अनिल कुमार अलीगढ़ पुलिस लाइन में हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात हैं। 19 मई सुबह करीब 11 बजे उनके 22 वर्षीय बेटे विशेष कुमार ने घर के अंदर अवैध तमंचे से खुद को गोली मार ली। गोली चलने की आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे, जहां युवक खून से लथपथ पड़ा था। घटना के तुरंत बाद हेड कांस्टेबल अनिल कुमार ने स्वयं पुलिस को इस मामले की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
मामले की जानकारी देते हुए सीओ तृतीय सर्वम सिंह ने बताया परिजनों से की गई शुरुआती पूछताछ में सामने आया है कि युवक पिछले कुछ समय से गंभीर मानसिक तनाव (डिप्रेशन) से गुजर रहा था। संभवत: इसी तनाव के चलते उसने यह आत्मघाती कदम उठाया। घटना की सूचना मिलते ही क्वार्सी थाना पुलिस और फील्ड यूनिट की टीम मौके पर पहुंच गई।
पुलिस ने घटनास्थल से वारदात में इस्तेमाल किए गए अवैध तमंचे को अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि युवक के पास वह अवैध तमंचा कहां से आया। फिलहाल, पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।