{"_id":"6a6ed1ae6f529011c60d42bf","slug":"innocent-child-rescued-from-the-clutches-of-pickpockets-2026-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: अलीगढ़ में जेबकतरों के चंगुल से मासूम को छुड़ाया, पति-पत्नी दबोचे, बच्चे को नशा देकर कटवाते थे जेब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: अलीगढ़ में जेबकतरों के चंगुल से मासूम को छुड़ाया, पति-पत्नी दबोचे, बच्चे को नशा देकर कटवाते थे जेब
Sun, 02 Aug 2026 10:44 AM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Sun, 02 Aug 2026 10:44 AM IST
सार
आरोपी दंपती ममता और शिवा इस तरह घूम रहे थे जैसे किसी मरीज का बेड तलाश रहे हों। इसी दौरान, शिवा ने एक तीमारदार के कुर्ते की जेब में रखे पर्स को ऊपर खिसकाया और दूसरे हाथ से उसे निकालने की कोशिश की।
विज्ञापन
अपराध
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एएमयू के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में शनिवार को जेब कतरने के आरोप में एक दंपती को रंगे हाथ पकड़ लिया गया। पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि आरोपी एक आठ साल के मासूम का अपहरण कर उसे नशा देते थे और फिर उससे जेब कटवाते थे। पूछताछ में बच्चे ने खुद को गाजियाबाद के डासना गढ़ी मोहल्ले का रहने वाला बताया।
विज्ञापन
1 अगस्त को जेएन मेडिकल कॉलेज परिसर में हरदुआगंज के मोहल्ला गुड़ियाई के रहने वाले आरोपी दंपती ममता और शिवा इस तरह घूम रहे थे जैसे किसी मरीज का बेड तलाश रहे हों। इसी दौरान, शिवा ने एक तीमारदार के कुर्ते की जेब में रखे पर्स को ऊपर खिसकाया और दूसरे हाथ से उसे निकालने की कोशिश की। पीड़ित के शोर मचाने पर सुरक्षा कर्मियों ने दबोच लिया।
विज्ञापन
प्रॉक्टर प्रो. नवेद खान ने अपहरण, बाल शोषण और मानव तस्करी का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। सीओ तृतीय सर्वम सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। बच्चे का मेडिकल परीक्षण कराकर उसे बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत करने और गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश के लिए आगे की कानूनी कार्रवाई तेजी से की जा रही है।
विज्ञापन