फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Karni Sena President Surajpal Ammu surrounded the state government

Aligarh: करणी सेना के अम्मू ने प्रदेश सरकार को घेरा, बोले- हेमा मालिनी नहीं केशव प्रसाद के गालों जैसी हैं सड़क

Sat, 20 Jun 2026 01:47 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Sat, 20 Jun 2026 01:47 PM IST
सार

करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सूरजपाल अम्मू अलीगढ़ आए। उन्होंने यूपी को सड़कों  को लेकर तंज कसा। वह बोले- अलीगढ़ में विकास के बड़े-बड़े दावे किए जाते हैं। हमें भी लगने लगा था कि सड़कें हेमा मालिनी व ऐश्वर्या के गालों की तरह हो गईं, लेकिन यह सड़कें तो उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के गालों की तरह खुरदरी हो गई हैं।

विज्ञापन
Karni Sena President Surajpal Ammu surrounded the state government
पत्रकारों से वार्ता करते करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सूरज पाल अम्मू - फोटो : संवाद

विस्तार

करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सूरजपाल अम्मू ने प्रदेश में सड़कों की बदहाली को लेकर प्रदेश सरकार को जमकर घेरा। उन्होंने कहा कि अलीगढ़ में विकास के बड़े-बड़े दावे किए जाते हैं। हमें भी लगने लगा था कि सड़कें हेमा मालिनी व ऐश्वर्या के गालों की तरह हो गईं, लेकिन जमीनी हकीकत इससे बिल्कुल अलग है। यह सड़कें तो उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के गालों की तरह खुरदरी हो गई हैं।

विज्ञापन


अम्मू ने यह बात रामघाट रोड स्थित एक निजी स्कूल में शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम के बाद मीडिया से कही। उन्होंने उत्तर प्रदेश की 50 विधानसभा सीटों पर किसी भी पार्टी से गठबंधन किए बिना चुनाव लड़ने की घोषणा की। उन्होंने अलीगढ़ के सभी विधायकों की संपत्तियों की जांच कराए जाने की मांग करते हुए कहा कि जनता को यह जानने का अधिकार है कि जनप्रतिनिधियों की संपत्ति कितनी बढ़ी है। करणी सेना हमेशा सच को सच, चोरों को चोर व डाकुओं को डाकू कहने से नहीं डरेगी। दावे किए जाते हैं कि नितिन गड़करी ने काम बहुत कराए हैं, सड़कें शानदार बन गई हैं, लेकिन सड़कें बेहद खराब पड़ी हुई हैं। उन्होंने कहा कि सोहना से अलीगढ़ पहुंचने में पहले दो घंटे लगते थे, अब चार घंटे लग रहे हैं। उन्होंने इसके लिए सांसदों, विधायकों और मंत्रियों को जिम्मेदार ठहराया।
विज्ञापन


नगर निगम में भ्रष्टाचार फैलने के आरोप लगाते हुए उन्होंने विकास कार्यों की गुणवत्ता पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के समय बनी सड़कें आज भी बेहतर स्थिति में हैं, जबकि वर्तमान में विकास कार्यों की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो रहे हैं। राम मंदिर में करोड़ों के चंदे की चोरी प्रकरण को लेकर भी अम्मू ने सरकार और संबंधित अधिकारियों पर खूब निशाना साधा। उन्होंने कहा कि इस मामले को दबाने का प्रयास किया जा रहा है। इससे करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था को ठेस पहुंची है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उपेंद्र मिश्रा द्वारा चंपत राय को क्लीन चिट दिए जाने पर सवाल उठाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री की नीयत पर कोई संदेह नहीं है, लेकिन उनके आसपास मौजूद लोगों पर गंभीर प्रश्नचिह्न हैं। घिसे हुए टायरों से धागे निकल रहे हैं, अब उन टायरों को बदलने की जरूरत है। इस अवसर पर वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गौरव चौहान, प्रदेश अध्यक्ष आशीष चौहान, वीरू भदौरिया, डॉ. दिनकल सिंह परिहार, राणा मुनि प्रताप सिंह, सुमित तोमर, गौरव दुबे, सुनील ठाकुर, आदित्य मुखरिया, राहुल शर्मा आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed