फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Four sentenced to life imprisonment in 15-year-old murder case

Aligarh News: 15 साल पुराने हत्याकांड में चार को आजीवन कारावास

Sat, 15 Aug 2026 02:02 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 15 Aug 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
Four sentenced to life imprisonment in 15-year-old murder case
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : Archive
दादों थाना क्षेत्र में करीब 15 साल पुराने एक हत्याकांड में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (एडीजे) फास्ट ट्रैक कोर्ट प्रथम अंजू राजपूत की अदालत ने चार आरोपियों को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। इसके साथ ही प्रत्येक दोषी पर 60-60 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया गया है।
विज्ञापन

यह वारदात दो फरवरी 2011 की शाम को हुई थी। वादी नेमपाल के अनुसार गांव के ही रमेश से पांच बोरी खल के लेन-देन को लेकर मामूली विवाद हुआ था। खल वापस करने के बावजूद रमेश मुकर गया और दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। इसके कुछ देर बाद रमेश अपने साथियों सत्यवीर, दिनेश, बंटी उर्फ मुनेश और दिनेश के साथ तमंचे और लाइसेंसी बंदूक लेकर नेमपाल के घर आ धमका।
विज्ञापन

हमलावरों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी, जिससे नेमपाल के भाई ओमकार और भूरे गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल ले जाते समय भूरे की मौत हो गई थी। पुलिस ने इस मामले में गहन छानबीन कर चार्जशीट कोर्ट में पेश की थी। लंबी सुनवाई के बाद अदालत ने साक्ष्यों के आधार पर चारों आरोपियों को सजा सुनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed