फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Man with 25,000 bounty, wanted for robbing a youth of cash, arrested

Aligarh News: युवक से नकदी लूटने वाला 25 हजार का इनामी गिरफ्तार

Sat, 15 Aug 2026 01:58 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 15 Aug 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
Man with 25,000 bounty, wanted for robbing a youth of cash, arrested
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : प्रतीकात्मक फोटो
महुआखेड़ा थाना पुलिस ने युवक को नशीला पदार्थ खिलाकर टिर्री (ई-रिक्शा) और नकदी लूटने के मामले में 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश बिजेंद्र उर्फ आशू को गिरफ्तार किया है। आरोपी घटना के बाद से फरार चल रहा था।
विज्ञापन



पुलिस के अनुसार 21 दिसंबर 2024 को नगला महताब निवासी अभिषेक के मोबाइल पर एक व्यक्ति ने फोन कर भाड़े पर जाने के बहाने सासनीगेट चौराहे पर बुलाया था। इसके बाद आरोपी उसे धनीपुर मंडी के पास ले गए। वहां साजिश के तहत नशीला पदार्थ अभिषेक को पिला दिया। उसके बेहोश होते ही बदमाश टिर्री और जेब में रखी नकदी लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन



पीड़ित की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी। जांच में जलाली-हरदुआगंज निवासी बिजेंद्र उर्फ आशू पुत्र देवा का नाम सामने आया। लंबे समय से फरार होने के कारण उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन



सीओ तृतीय सर्वम सिंह के मुताबिक बृहस्पतिवार रात महुआखेड़ा पुलिस ने घेराबंदी कर इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर उसके अन्य साथियों और लूटी गई टिर्री की बरामदगी के प्रयास कर रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed