सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Meat factory owner arrested

Aligarh News: पूर्व केंद्रीय मंत्री के भाई को पुलिस ने किया गिरफ्तार, लेकर पहुंचे कोर्ट, यह है मामला

अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Fri, 19 Jun 2026 02:54 PM IST
विज्ञापन
सार

गोरक्षा दल के सदस्यों ने जनवरी माह में गभाना टोल प्लाजा पर देर रात में एक लोडर वाहन से मीट से भरे पैकेट पकड़े गए थे। इनका वजन सात सौ किलो से अधिक था। मीट को जांच के लिए भेजा गया था। रिपोर्ट में मांस संरक्षित पशु का पाया गया है।

Meat factory owner arrested
अनवर हुसैन को अलीगढ़ कोर्ट ले जाती पुलिस - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार

खुर्जा की मीट फैक्टरी के स्वामी और पूर्व केंद्रीय मंत्री सरवर हुसैन के भाई अनवर हुसैन को अलीगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार किया है। चिकित्सकीय परीक्षण के बाद अलीगढ़ कोर्ट ले जाया गया है।  आरोप है कि जनवरी माह मे गभाना टोल के पास अनवर हुसैन की मीट फैक्टरी की एक मांस से लदी गाड़ी पकड़ी गई थी। जिसकी जांच रिपोर्ट मे मांस प्रतिबंधित पशुओं का पाए जाने पर यह कार्रवाई हुई है।



यह है मामला
गोरक्षा दल के सदस्यों ने जनवरी माह में गभाना टोल प्लाजा पर देर रात में एक लोडर वाहन से मीट से भरे पैकेट पकड़े गए थे। इनका वजन सात सौ किलो से अधिक था। मीट को जांच के लिए भेजा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह भी पढ़ें... Aligarh News: 700 किलो से अधिक मीट से भरा लोडर वाहन पकड़ा, भेजा जाएगा जांच को, वाहन-चालक दबोचा
विज्ञापन

रात करीब दस बजे गोरक्षा दल के सदस्यों को संरक्षित पशु का मीट ले जाने की सूचना मिली थी। दल के जिलाध्यक्ष प्रिंस चौहान अपने साथ दुश्यंत, राजीव, अनुराग, राहुल, सागर, रोहित ठाकुर, मनीष सहित करीब बीस साथियों के साथ कस्बे से अलीगढ़ की ओर जा रहे बंद बॉडी के लोडर के पीछे लग गए थे। गभाना टोल के पास वाहन को रोक लिया था। वाहन में अलग-अलग बॉक्स में बर्फ के सहारे मीट के पैकेट रखे हुए थे। सभी कार्यकर्ता वाहन व चालक को लेकर चंडौस कोतवाली पहुंचे थे। चालक-परिचालक बरेली के निवासी बताए जा रहे थे। चालक ने पुलिस को बताया था कि वह इन मीट के टुकड़ों को मछलियों को खिलाने के बरेली लेकर जा रहे थे। देर रात तक कोतवाली के बाहर गोरक्षा दल के सदस्य चालक-परिचालक पर कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा किया था। आरोप था कि मीट संरक्षित पशु का है। 

पूर्व केंद्रीय मंत्री सरवर हुसैन के बारे में 
सरवर हुसैन उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से हैं। वह वर्ष 1989 के लोकसभा चुनावों में जनता दल के टिकट पर बुलंदशहर सांसद चुने गए थे। वह वर्ष 1990 से 1991 के दौरान प्रधान मंत्री चंद्रशेखर की सरकार में केंद्रीय राज्य मंत्री रहे। इन्होंने खाद्य और नागरिक आपूर्ति मंत्रालय संभाला था। वह अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में छात्र नेता रहे। वर्ष 1987 में वह एएमयू छात्रसंघ के अध्यक्ष चुने गए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed