सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Medicine Trader Dies in Road Accident in Aligarh

UP: स्कूटी फिसली और गिरे दवा व्यापारी, गिरने के बाद 42 मिनट तक तड़पते रहे विकास, हादसे का सीसीटीवी फुटेज वायरल

अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: Sharukh Khan Updated Sun, 19 Apr 2026 01:56 PM IST
विज्ञापन
सार

अलीगढ़ में सीएम ग्रिड योजना निर्माणाधीन गूलर रोड की सड़क पर अधूरे निर्माण (कलवट यानि पुलिया के लिए छोड़ा गया स्थान) से खुद को बचाने के प्रयास में शुक्रवार रात दवा व्यापारी विकास राठौर (37) की मौत हो गई।

Medicine Trader Dies in Road Accident in Aligarh
अलीगढ़ में सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

अलीगढ़ के गूलर रोड पर शुक्रवार रात दवा व्यापारी विकास राठौर की मौत से जुड़े घटनाक्रम का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि कैसे अधूरे निर्माण से बचने के फेर में विकास स्कूटी सहित सिर के बल गिरे। वह 42 मिनट तक वहीं तड़पते रहे। लोगों ने उठाने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो सके।
Trending Videos


सीसीटीवी फुटेज के अनुसार हादसा करीब 12:18 बजे की है। सड़क पर दोनों ओर कुछ-कुछ देर के अंतराल पर इक्का-दुक्का वाहनों की आवाजाही हो रही है। अचानक देहली गेट चौराहे की ओर से आते विकास की स्कूटी फिसलती है और वे सिर के बल सड़क पर आ गिरते हैं और तड़पन लगते हैं। इसके कुछ देर बाद एक वाहन सवार आकर रुकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह पीछे से आते ऑटो को रोकने की कोशिश करता है, लेकिन ऑटो बिना रुके चला जाता है। फिर दूसरा राहगीर आता है। वे दोनों विकास को उठाने की कोशिश करते हैं, लेकिन सफल नहीं होते। बाद में एक बजे के आसपास पुलिस की गश्ती जीप आई और विकास को उठाकर ले जाया गया। इसी बीच चीले की ढकेल वाले ने विकास को पहचान लिया था और परिचितों को खबर दे दी।
 

सोशल मीडिया पर उठी न्याय की मांग विकास की
मौत के मामले में सोशल मीडिया पर विकास की मौत पर परिवार को न्याय की मांग उठा रहे हैं। हर कोई अपनी पोस्ट में नगर निगम की व्यवस्थाओं को जिम्मेदार करार दे रहा है। बसपा नेता सलमान शाहिद ने कहा कि नगर निगम की लापरवाही ने विकास सिंह की जान ले ली। 
 


नगर निगम की लूट ने शहर को बर्बाद कर दिया है। बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे हैं। मरीज अस्पताल नहीं पहुंच पा रहे हैं। मैं पीड़ित परिवार के साथ हूं, परिवार यदि मुकदमा पंजीकृत करना चाहता है तो उसका मुकदमा पंजीकृत कराऊंगा और उसका हर स्तर पर साथ दूंगा।
 

निगम के विरुद्ध     गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट की मांग
सड़क निर्माण में भ्रष्टाचार और लापरवाही के चलते दवा कारोबारी विकास की मौत पर व्यापार मंडल ने गहरा आक्रोश जताया है। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेंद्र वाष्र्णेय ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए इसे प्रशासनिक हत्या करार दिया।

 

उन्होंने आरोप लगाया कि नगर निगम द्वारा जगह-जगह छोड़ी गई अधूरी सड़कों और बजट खपाने के लिए अनावश्यक लेयर चढ़ाने के खेल में निर्दोषों की जान जा रही है। भूपेंद्र वाष्र्णेय ने मांग की है कि पीड़ित परिवार को नगर निगम और कार्यदायी संस्था के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता के तहत गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कराना चाहिए। उन्होंने याद दिलाया कि इससे पूर्व महेंद्रनगर में भी निगम की लापरवाही से एक डॉक्टर की जान जा चुकी है। 
 

बच्चों के लिए आइसक्रीम लेकर लौट रहे थे घर
शुक्रवार रात करीब नौ बजे विकास ने अपना स्टोर बंद किया। फिर वे व्यापारिक काम से फफाला थोक दवा मार्केट गए। वहां से लौटते समय बच्चों के लिए आइसक्रीम व चीला लेकर देहली गेट से गूलर रोड के रास्ते घर जा रहे थे। लक्ष्मी टॉकीज से आगे बिजलीघर के सामने सड़क निर्माण का अधबना ज्वाइंट सामने आ गया। इससे बचाने के चक्कर में ब्रेक लगाने पर स्कूटी फिसल गई और वह सड़क पर सिर के बल गिर गए।
 

खबर पर पहुंची पुलिस ने आनन-फानन उन्हें पहले जिला अस्पताल व फिर मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। यहां उन्हें मृत घोषित कर दिया। माथे में गंभीर चोट आई और काफी देर तक पड़े रहने के कारण अत्यधिक रक्तस्राव होने से उनकी मौत हो गई। दो बच्चों के पिता विकास की मौत पर परिवार में कोहराम मच गया। 

 

इस दुर्घटना के बाद लोगों ने सोशल मीडिया पर नगर निगम की सड़क निर्माण संबंधी व्यवस्थाओं पर जमकर भड़ास निकाली है और विकास की मौत का जिम्मेदार करार दिया है। विकास के मामा राजकुमार ने बताया कि विकास अपने पिता के इकलौते बेटे थे। तीन बहनों की शादी हो चुकी है। 

 

पिता की कुछ वर्ष पूर्व मृत्यु हो चुकी है। घर में विकास अपनी मां प्रमिला, पत्नी शारिका के अलावा कक्षा छह में पढ़ रहे बेटे ओजस (12) व कक्षा दो में पढ़ रही बेटी आरू (6) संग रहते थे। रात घर आने से पहले उन्होंने बच्चों से बात की तो बच्चों ने आइस्क्रीम लेकर आने की बात कही। इस पर वे देहली गेट से बच्चों के लिए आइसक्रीम व चीला लेकर आ रहे थे।

व्यापारी की मौत
अलीगढ़ में सीएम ग्रिड योजना निर्माणाधीन गूलर रोड की सड़क पर अधूरे निर्माण (कलवट यानि पुलिया के लिए छोड़ा गया स्थान) से खुद को बचाने के प्रयास में शुक्रवार रात दवा व्यापारी विकास राठौर (37) की मौत हो गई। दुर्घटना रात करीब सवा बारह बजे उस समय हुई, जब वह बिना हेलमेट लगाए स्कूटी पर सवार होकर बाजार से घर लौट रहे थे। सड़क पर गिरने पर सिर में चोट आने से विकास की जान चली गई।

इसे लेकर परिवार व लोगों में नगर निगम के प्रति जबरदस्त गुस्सा है। सीओ प्रथम नरेंद्र सिंह यादव के अनुसार स्कूटी फिसलने से विकास की मौत हुई है। परिवार की ओर से मिली तहरीर पर अज्ञात कारणों से स्कूटी फिसलने व दुर्घटना के संबंध में तहरीर दी है, जिस पर रिपोर्ट दर्जकर ली गई है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed