सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Miscreants robbed 10 women at gunpoint

Aligarh News: बदमाशों ने तमंचा दिखाकर 10 महिलाओं से की लूटपाट

Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 18 May 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
Miscreants robbed 10 women at gunpoint
पीड़ित महिलाएं। - फोटो : samvad
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के गांव भकरौला के पास रविवार सुबह करीब 10 बजे बाइक सवार दो बदमाशों ने खेत में चारा का काट रही 10 महिलाओं से लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाशों ने तमंचे से आतंकित कर महिलाओं के कानों के कुंडल व पायल उतरवाई और फिर उन्हें धमकी देते हुए भाग गए। घटना से गांव में दहशत है।




घटनाक्रम और लूटपाट की शिकार हुई गांव भकराैला निवासी महिला सीमा देवी ने बताया कि वह गांव अन्य महिलाओं के साथ रविवार सुबह चारा लेने जंगल में गई थी। चारा काट रही थी, तभी बाइक सवार दो युवक पहुंचे और गांव का नाम पूछने लगे। दोनों हेलमेट लगाए थे। सीमा जब चारे की गठरी सिर पर रखकर लौटने लगी तो दोनों बाइक सवारों ने रोक लिया और तमंचा लगाकर कानों में पहने कुंडल और पैरों से पायल उतरवा लीं।
विज्ञापन
विज्ञापन




फिर धमकी देकर उससे साथ की अन्य महिलाओं को बुलवा लिया। नौ और महिलाओं से कानों के कुंडल और पायल उतरवा ली। विरोध करने पर गाली गलौज की और धमकी दी। बदमाशों के भागने के बाद महिलाएं शोर मचाती हुई गांव में पहुंचीं और ग्रामीणों की जानकारी दी। सूचना पर इलाका पुलिस आ गई।


एसपी देहात मनीष कुमार मिश्र के अनुसार मामले में महिलाओं द्वारा तमंचा दिखाकर डराने व धमकाने के आरोप जांच में सही नहीं मिले हैं। हेलमेट पहने घटना में शामिल लोग स्थानीय ही हैं। मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच करने के साथ ही तीन टीमें बदमाशों की तलाश में जुटी हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed