{"_id":"6a6eeea82aa350794104c8da","slug":"nasha-mukti-bharat-abhiyan-gets-support-from-shahi-chief-mufti-2026-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"NMBA: 'नशा मुक्त भारत अभियान' को मिला शाही चीफ मुफ़्ती का समर्थन, मुहिम को जन-आंदोलन बनाने की अपील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
NMBA: 'नशा मुक्त भारत अभियान' को मिला शाही चीफ मुफ़्ती का समर्थन, मुहिम को जन-आंदोलन बनाने की अपील
Sun, 02 Aug 2026 12:46 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Sun, 02 Aug 2026 12:46 PM IST
सार
नशा मुक्त भारत अभियान सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय का एक राष्ट्रव्यापी मिशन है, जिसका उद्देश्य युवाओं को जागरूक करना है, साथ ही समुदाय को जोड़ना और भारत को नशामुक्त बनाना है।
विज्ञापन
मौलाना चौधरी इफराहीम हुसैन
- फोटो : स्वयं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शाही चीफ मुफ़्ती उत्तर प्रदेश, पूर्व असिस्टेंट प्रोफेसर व भारतीय समाज सेवक संगठन (बीएसएसएस) के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना चौधरी इफराहीम हुसैन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'नशा मुक्त भारत अभियान' का खुलकर समर्थन करते हुए देशवासियों से इसे जन-आंदोलन बनाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ यह अभियान केवल सरकार का नहीं, बल्कि पूरे समाज का साझा दायित्व है।
विज्ञापन
मौलाना इफराहीम हुसैन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किया गया नशा मुक्त भारत मिशन देश के युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाने और स्वस्थ समाज के निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। इस अभियान को सफल बनाने के लिए हर नागरिक को अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि इस्लाम हर प्रकार के नशे को हराम ठहराता है। पवित्र क़ुरआन और हदीस इंसान को उन सभी चीजों से दूर रहने की शिक्षा देते हैं, जो उसकी बुद्धि, स्वास्थ्य, चरित्र और समाज को नुकसान पहुंचाती हैं। इसलिए नशा मुक्ति केवल धार्मिक शिक्षा ही नहीं, बल्कि सामाजिक और राष्ट्रीय जिम्मेदारी भी है।
विज्ञापन