फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Private company employee gets electrocuted

Aligarh: 11 केवी लाइन पर काम करते समय करंट की चपेट में आया निजी कंपनी का कर्मचारी, गंभीर झुलसा, हालत गंभीर

Sun, 02 Aug 2026 12:22 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Sun, 02 Aug 2026 12:22 PM IST
सार

सीएम ग्रिड योजना के तहत लाइन शिफ्टिंग का कार्य चल रहा था। इस दौरान कर्मचारी को एलटी लाइन पर कार्य करना था, जिसके लिए शटडाउन भी लिया गया था। लेकिन कर्मचारी गलती से एलटी लाइन के बजाय 11 केवी लाइन पर चढ़ गया।लाइन चालू होने के कारण वह करंट की चपेट में आ गया।

विज्ञापन
Private company employee gets electrocuted
बिजली की लाइन पर काम करता कर्मी - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

अलीगढ़ के गांधीपार्क क्षेत्र के रेलवे रोड स्थित फफाला मार्केट के पास सीएम ग्रिड योजना के तहत चल रहे लाइन शिफ्टिंग कार्य के दौरान रविवार को सुबह करीब 9:30 बजे एक निजी कंपनी का कर्मचारी 11 केवी बिजली लाइन की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। हादसे के बाद उसे तत्काल क्वार्सी स्थित ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

विज्ञापन


बारहद्वारी विद्युत उपखंड के एसडीओ संदीप कुमार ने बताया कि सीएम ग्रिड योजना के तहत लाइन शिफ्टिंग का कार्य चल रहा था। इस दौरान कर्मचारी को एलटी लाइन पर कार्य करना था, जिसके लिए शटडाउन भी लिया गया था। लेकिन कर्मचारी गलती से एलटी लाइन के बजाय 11 केवी लाइन पर चढ़ गया। 
विज्ञापन


लाइन चालू होने के कारण वह करंट की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से झुलस गया। हादसे के बाद मौके पर खलबली मच गई। अन्य कर्मचारियों ने घायल को तुरंत नीचे उतारकर उपचार के लिए क्वार्सी ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed