University: अलीगढ़ में बनेगी एक और यूनिवर्सिटी, प्रशासन ने भूमि का चिह्नांकन कर प्रस्ताव शासन को भेजा
अलीगढ़ में एएमयू, मंगलायतन यूनिवर्सिटी व राजा महेंद्र प्रताप सिंह यूनिवर्सिटी के बाद अब एक और नई यूनिवर्सिटी बनेगी। प्रशासन ने भूमि का चिह्नांकन कर प्रस्ताव शासन को भेज दिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीगढ़ में छर्रा विधानसभा क्षेत्र के गांव गुरुसिखरन की पहचान जल्द ही राष्ट्रीय ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बनने जा रही है। यहां अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी, कॉलेज और लेखपालों के लिए आधुनिक प्रशिक्षण स्कूल स्थापित करने की दिशा में प्रशासनिक प्रक्रिया तेज हो गई है। प्रशासन ने भूमि का चिह्नांकन कर प्रस्ताव शासन को भेज दिया है।
इस परियोजना की शुरुआत छर्रा विधायक ठाकुर रवींद्र पाल सिंह की पहल से हुई। उन्होंने नौ अक्तूबर 2025 को शासन को पत्र भेजकर गुरुसिखरन गांव में खेल एवं शिक्षा से जुड़ी बड़ी संस्थाओं की स्थापना के लिए भूमि उपलब्ध कराने का अनुरोध किया था।
परियोजना के लिए कुल 55 एकड़ भूमि चिह्नित की जा रही है। इसमें 50 एकड़ क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय स्तर की स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी और कॉलेज का निर्माण प्रस्तावित है। परिसर में अत्याधुनिक स्टेडियम, खेल मैदान और खिलाड़ियों के प्रशिक्षण के लिए आधुनिक सुविधाएं विकसित की जाएंगी। वहीं शेष पांच एकड़ भूमि पर लेखपाल पाठशाला स्थापित की जाएगी। यहां राजस्व विभाग के भावी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के प्रशिक्षण की व्यवस्था होगी। साथ ही प्रशिक्षुओं के लिए आवासीय हॉस्टल का भी निर्माण कराया जाएगा।
उत्तर प्रदेश शासन के विशेष सचिव अरुण प्रकाश ने राजस्व परिषद के अधिकारियों को भूमि चयन की प्रक्रिया में तेजी लाने और रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद स्थानीय प्रशासन ने गुरुसिखरन में उपयुक्त भूमि का चयन कर विस्तृत प्रस्ताव शासन को भेज दिया है।
गुरुसिखरन में जमीन की तालश और चयन कर शासन को प्रस्ताव भेज दिया है। यह जमीन सीडीएफ की है। अगर शासन इसी जमीन के लिए स्वीकृति प्रदान कर देता है और हरी झंडी दे देता है तो आगे का रास्ता साफ हो जाएगा। - महिमा, एसडीएम कोल