{"_id":"6a822526ae1409156c08477a","slug":"queues-have-formed-at-bholes-shrine-since-midnight-aligarh-news-c-2-gur1004-1044642-2026-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: आधी रात से भोले के दरबार में लगी कतार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: आधी रात से भोले के दरबार में लगी कतार
विज्ञापन
खेरेश्वर मंदिर में जलाभिषेक के लिए उमड़े श्रद्धालु।
- फोटो : Samvad
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रात के 12 बजते ही जिलेभर के मंदिरों और शिवालयों में घंटे-घड़ियाल बज उठे। हर-हर महादेव, बम-बम भोले के जयकारों से वातावरण गूंज उठा। गंगा घाटों से जल लेकर आए कांवड़ियों ने महादेव का जलाभिषेक किया।
खेरेश्वर, अचलेश्वर, मंगलेश्वर महादेव मंदिर और गभाना स्थित श्री सिद्धनाथ भूमियां बाबा आश्रम में तड़के से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी। भक्तों ने भोलेनाथ का जलाभिषेक कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।
रामघाट रोड पर दिनभर कांवड़ियों का रेला दिखाई दिया। प्रमुख शिवालयों में दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए लंबी कतारें लगी रहीं। मंदिरों में फूल बंगले और आकर्षक सजावट भी श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रही।
विज्ञापन
सुरक्षा को लेकर चाक-चौबंद रही व्यवस्था
श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए। अधिकारियों ने खेरेश्वर धाम मंदिर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। अधीनस्थों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। सभी प्रमुख मंदिरों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया। खुफिया तंत्र को भी सक्रिय रखा गया।
कांवड़ियों और श्रद्धालुओं के सुगम आवागमन के लिए शहर में भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया गया। पुलिसकर्मी प्रमुख मार्गों और मंदिरों के आसपास लगातार निगरानी करते रहे।