{"_id":"6a8225d6043a2995ba08963b","slug":"the-laser-show-captivated-the-citizens-aligarh-news-c-2-gur1004-1044417-2026-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: लेजर शो ने मोहा शहरवासियों का मन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: लेजर शो ने मोहा शहरवासियों का मन
विज्ञापन
घंटाघर पर लेजर शो का दृश्य।
- फोटो : samvad
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वतंत्रता दिवस पर नगर निगम की ओर से घंटाघर पर लेजर शो का आयोजन कराया गया। पहली बार आयोजित लेजर शो और आकर्षक लाइटिंग ने लोगों का मन मोह लिया। रंग-बिरंगी रोशनी और देशभक्ति से जुड़ी प्रस्तुतियों से उभरते दृश्य हर किसी का ध्यान खींचते रहे। बड़ी संख्या में लोग परिवार और बच्चों के साथ शो देखने पहुंचे।
बच्चों में लेजर शो को लेकर खासा उत्साह दिखाई दिया। महापौर प्रशांत सिंघल भी परिवार के साथ आयोजन देखने पहुंचे। उन्होंने कहा कि शहरवासियों के मनोरंजन और उत्साह को देखते हुए भविष्य में इस तरह के और आयोजन कराए जाएंगे।
मोबाइल कैमरों में कैद हुआ हर नजारा
लेजर शो के दौरान आसमान में बनते आकर्षक दृश्य लोगों के लिए सेल्फी और वीडियो का केंद्र बने रहे। बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक हर कोई इस अनोखे नजारे को मोबाइल कैमरे में कैद करता नजर आया। परिवारों ने एक साथ बैठकर शो का आनंद लिया और स्वतंत्रता दिवस की शाम को यादगार बनाया।
विज्ञापन
कार्यक्रम के फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर भी खूब साझा किए गए। पहली बार आयोजित इस आयोजन को शहरवासियों ने खूब सराहा। लोगों ने कहा कि आधुनिक तकनीक और देशभक्ति के रंगों का यह मेल राष्ट्रीय पर्व के उत्सव में नया आकर्षण जोड़ता है। उन्होंने भविष्य में भी ऐसे आयोजन कराने की मांग की।