{"_id":"6a822583cf2953e58009d367","slug":"scooter-driven-over-cinema-hall-employee-after-he-asked-for-parking-fee-at-130-am-aligarh-news-c-2-gur1004-1044753-2026-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: रात डेढ़ बजे पार्किंग शुल्क मांगने पर\nसिनेमा हॉल के कर्मी पर चढ़ा दिया स्कूटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: रात डेढ़ बजे पार्किंग शुल्क मांगने पर सिनेमा हॉल के कर्मी पर चढ़ा दिया स्कूटर
विज्ञापन
पार्किंग संचालक व ग्राहक के बीच होती मारपीट।
- फोटो : Videograb
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उदय सिंह जैन रोड स्थित डीडी सिनेमा हॉल में शुक्रवार देर रात डेढ़ बजे पार्किंग शुल्क मांगने पर ख्वाजा चौक के चार युवकों ने हंगामा कर दिया। गालीग-लौज के बाद पार्किंग कर्मी के पैर में स्कूटर चढ़ा दिया। पार्किंग संचालक की ओर से इस मामले में चार अज्ञात लोगों के खिलाफ देहलीगेट थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
सिनेमा हॉल के मैनेजर ने बताया कि शुक्रवार रात 10.45 बजे फिल्म आवारापन टू का शो चल रहा था, जो रात डेढ़ बजे के करीब छूटा। शो देखकर निकले ख्वाजा चौक के चार युवाओं ने पार्किंग से अपना स्कूटर और बाइक निकाली और चलने लगे। पार्किंग कर्मी रमन ने उनसे दोनों वाहनों के पार्किंग शुल्क के रूप में 60 रुपये मांगे।
एक वाहन का शुल्क 30 रुपये तय है। शुल्क मांगने पर चारों युवा भड़क गए। कहने लगे कि उन्होंने रुपये दे दिए हैं और इसके साथ ही गाली-गलौज कर वहां से जाने लगे। इस पर कर्मियों ने रोका तो वह झगड़ा करने लगे। कर्मियों ने गेट बंद कर उन्हें रोकना चाहा तो रमन के पैर में स्कूटर चढ़ा दिया। इसके बाद वह भाग गए। रमन की ओर से देहलीगेट थाने में चार अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। दूसरे पक्ष ने भी तहरीर दी है। सीओ प्रथम संजीव कुमार ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।