सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Rainbow Fighters and Bus Solar Kings in the semi-finals

Aligarh News: रेनबो फाइटर्स और बस सोलर किंग्स सेमीफाइनल में

Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2026 02:47 AM IST
विज्ञापन
Rainbow Fighters and Bus Solar Kings in the semi-finals
महुआखेड़ा के मैदान पर बल्लेबाजी करता खिलाड़ी। संवाद
विज्ञापन
सुपर-15 क्रिकेट लीग में खेले गए मुकाबले में रेनबो फाइटर्स और सोलर किंग्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। पहले क्वार्टर फाइनल में रेनबो ने रसिक योद्धा, दूसरे में सोलर किंग्स ने रुद्र वॉरियर्स को हराया।
Trending Videos

अलीगढ़ स्पोर्ट्स एसोसिएशन के महुआ खेड़ा स्थित मैदान पर खेले गए क्वार्टर फाइनल में रेनबो फाइटर ने 30 ओवर में सात विकेट खोकर 239 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। आयुष्मान यादव ने 75 व अर्नव बिलौटिया ने 68 रन की पारी खेली। स्पर्श कुमार ने नाबाद 39 रन का योगदान दिया। आयुष यादव ने चार और मनीष ने दो विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी रसिक योद्धा की टीम 15.2 ओवर में 80 रन पर सिमट गई। मनीष कुमार ने सर्वाधिक 21 रन बनाए। स्पर्श कुमार ने चार, देवांश सिंह ने तीन विकेट झटके। रेनबो फाइटर ने यह मुकाबला 159 रन से जीत लिया। स्पर्श को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे क्वार्टर फाइनल में सोलर किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 30 ओवर में 169 रन बनाए। रितिक ने 51 और आरव कुमार ने 40 रन की पारी खेली। रुद्र वॉरियर्स के अभिनव यादव ने चार, ओम यादव ने तीन विकेट झटके। रुद्र वॉरियर्स की पूरी टीम 25.1 ओवर में 128 रन पर ऑलआउट हो गई। सचिन बघेल ने 37 और ओम यादव ने 27 रन बनाए। किंग्स के अनंत जादौन ने छह विकेट व उत्कर्ष यादव ने दो विकेट झटके। किंग्स ने यह मुकाबला 41 रन से जीत लिया। अनंत को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रदान किया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed