{"_id":"6a2883be6a9011934b0b17d6","slug":"sp-workers-protest-paper-leak-and-inflation-clash-aligarh-news-c-2-gur1004-993228-2026-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: पेपर लीक-महंगाई के विरोध में सपाइयों का प्रदर्शन, नोकझोंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: पेपर लीक-महंगाई के विरोध में सपाइयों का प्रदर्शन, नोकझोंक
विज्ञापन
पेपर लीक और महंगाई के विरोध में प्रदर्शन करते सपाई। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, नीट परीक्षा में अनियमितताओं और प्रदेश में बढ़ते अपराधों के विरोध में मंगलवार को समाजवादी पार्टी छात्रसभा के कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। इस दौरान उनकी पुलिस से नोकझोंक भी हुई। कार्यकर्ताओं ने प्रशासन पर दबाव बनाने और कार्यक्रम रोकने का आरोप लगाया। साथ ही कलेक्ट्रेट की दीवार पर ज्ञापन चिपकाया।
प्रदर्शन का नेतृत्व समाजवादी छात्र सभा के महानगर अध्यक्ष मोहसिन मेवाती और मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के प्रदेश सचिव इमरान पठान ने किया। मोहसिन मेवाती ने कहा कि महंगाई ने आम जनता का जीवन प्रभावित कर दिया है और सरकार को मूल समस्याओं पर ध्यान देना चाहिए।
कार्यकर्ताओं का आरोप है कि प्रशासन ने ज्ञापन लेने में टालमटोल की, जिसके विरोध में उन्होंने डीएम और एडीएम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करते हुए ज्ञापन चस्पा कर दिया। मौके पर सैयद फैजान अली, दानिश अली, फैजान पठान, हरिश्चंद्र, सरदार, प्रभाव सिंह, शारिक, आबिद मलिक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Trending Videos