सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Raja Mahendra Pratap Singh University practical exams and even semester exam schedule

RMPSU: प्रयोगात्मक परीक्षाएं शुरू, सम सेमेस्टर के परीक्षा कार्यक्रम का छात्रों को इंतजार

अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Fri, 27 Mar 2026 05:57 PM IST
विज्ञापन
सार

छात्र-छात्राओं को सम सेमेस्टर की फाइनल परीक्षाओं के कार्यक्रम का इंतजार है। विश्वविद्यालय की ओर से परीक्षाएं 16 अप्रैल से शुरू कराए जाने की संभावना जताई जा रही है।

Raja Mahendra Pratap Singh University practical exams and even semester exam schedule
राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय अलीगढ़ - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार

राज महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय से संबद्ध सभी महाविद्यालयों में शैक्षिक सत्र 2025-26 के स्नातक एवं परास्नातक सम सेमेस्टर की प्रयोगात्मक परीक्षाएं 25 मार्च से शुरू हो गईं।

Trending Videos


परीक्षा नियंत्रक धीरेंद्र कुमार ने बताया कि सभी महाविद्यालयों के प्राचार्यों और विभागाध्यक्षों को निर्देशित किया गया है कि वे नियुक्त आंतरिक एवं बाह्य परीक्षकों से तत्काल समन्वय स्थापित करें। शोध परियोजनाओं के मूल्यांकन के लिए भी कड़े मानक तय किए गए हैं, जिससे विद्यार्थियों के शोध कौशल का निष्पक्ष मूल्यांकन हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


सम सेमेस्टर के परीक्षा कार्यक्रम का छात्रों को इंतजार
महाविद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को सम सेमेस्टर की फाइनल परीक्षाओं के कार्यक्रम का इंतजार है। विश्वविद्यालय की ओर से परीक्षाएं 16 अप्रैल से शुरू कराए जाने की संभावना जताई जा रही है, लेकिन अभी तक विस्तृत टाइम टेबल जारी नहीं किया गया है।

परीक्षा तिथि न आने के कारण छात्र-छात्राएं असमंजस की स्थिति में हैं और अपनी तैयारी को लेकर स्पष्ट योजना नहीं बना पा रहे हैं। विद्यार्थियों ने जल्द से जल्द परीक्षा कार्यक्रम जारी करने की मांग की है, ताकि वे व्यवस्थित ढंग से तैयारी कर सकें। पीसी बागला महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅ. महावीर सिंह छौंकर ने बताया कि विश्वविद्यालय से जल्द फाइनल कार्यक्रम जारी हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed