बुधवार-बृहस्पतिवार सुबह हुई बरसात ने भीषण गर्मी और उमस से जूझ रहे क्षेत्रवासियों को बड़ी राहत दी। वहीं तेज बारिश ने निर्माणाधीन अलीगढ़-रामघाट कल्याण मार्ग पर हालत बदतर कर दिए हैं। जगह-जगह सड़क में गड्ढे और जलभराव के चलते हादसे की आशंका बढ़ गई है।
नरेंद्र चौधरी, प्रताप सिंह आदि लोगों का कहना है कि यदि जल्द डामरीकरण और सड़क निर्माण पूरा नहीं हुआ तो बड़ा हादसा हो सकता है।
धान की रोपाई कर रहे किसानों बारिश से फायदा : खेत-खलिहानों में पानी भरने से धान की रोपाई और बाजरा की बुआई की तैयारी कर रहे किसानों के चेहरे खिल गए। पवन चौधरी, अश्वनी, विश्वेंद्र सिंह आदि किसानों का कहना है कि समय पर हुई यह बारिश फसलों के लिए लाभदायक है।