पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   RMPU: 55 daughters to receive HPV vaccine at convocation ceremony

आरएमपीयू : दीक्षांत समारोह में 55 बेटियों को लगेगा एचपीवी टीका

Fri, 03 Jul 2026 02:53 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2026 02:53 AM IST
विज्ञापन
RMPU: 55 daughters to receive HPV vaccine at convocation ceremony
आरएमपीयू। - फोटो : samvad
राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय (आरएमपीयू) के दीक्षांत समारोह में इस बार शिक्षा के साथ स्वास्थ्य को भी विशेष महत्व दिया जाएगा। छह जुलाई को आयोजित होने वाले समारोह की शुरुआत सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए 55 बेटियों के एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमावायरस) टीकाकरण से होगी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल मौजूद रहेंगी।
विज्ञापन



दीक्षांत समारोह की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए विश्वविद्यालय परिसर में शुक्रवार को समीक्षा बैठक और रिहर्सल आयोजित किया गया। कुलपति प्रो. नरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि समारोह की शुरुआत एचपीवी टीकाकरण से होगी। यह पहल समाज में महिला स्वास्थ्य और कैंसर से बचाव के प्रति जागरूकता बढ़ाने का संदेश देगी।
विज्ञापन



उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन और पुलिस विभाग की ओर से 20-20 बेटियों को एचपीवी टीका लगाया जाएगा, जबकि विश्वविद्यालय द्वारा गोद लिए गए गांवों की 15 बेटियों को भी इस अभियान में शामिल किया जाएगा। कुलपति ने कहा कि विश्वविद्यालय केवल उच्च शिक्षा का केंद्र नहीं, बल्कि सामाजिक उत्तरदायित्व निभाने वाला संस्थान भी है। ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से समाज में स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



रिहर्सल के दौरान स्वर्ण पदक विजेताओं के प्रवेश और प्रस्थान, मंच पर पदक वितरण, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को किट वितरण तथा जल संरक्षण विषयक प्रस्तुति का भी अभ्यास कराया गया। बैठक में कुलसचिव प्रबुद्ध सिंह, परीक्षा नियंत्रक धीरेंद्र कुमार, वित्त अधिकारी निजिलिंगप्पा, उपकुलसचिव पवन कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed