सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Rottweiler owner paid a fine

Rottweiler in AC compartment: रॉटवीलर के मालिक ने 2290 रुपये का भरा जुर्माना, फिर भी बिना बुकिंग रवाना

अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Fri, 05 Jun 2026 01:41 PM IST
विज्ञापन
सार

ट्रेन दिल्ली से रवाना होते ही दोनों कुत्ते डिब्बे में इधर-उधर टहलने लगे। इससे सहमे यात्रियों ने नियंत्रण कक्ष को सूचना दी। नियंत्रण कक्ष ने अलीगढ़ जंक्शन को अलर्ट किया। दोनों कुत्तों को ट्रेन से उतार लिया और हवालात में कर दिया।

Rottweiler owner paid a fine
हवालात में बंद रॉटवीलर - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

अलीगढ़ रेलवे स्टेशन पर बृहस्पतिवार की रात दिल्ली से झारखंड जा रही स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस के द्वितीय वातानुकूलित डिब्बे से दो रॉटवीलर कुत्तों को उतारा गया। मालिक पर जुर्माना लगाया, इसके बाद बिना बुकिंग के उन्हें गोमती एक्सप्रेस से रवाना किया गया। रेलवे सुरक्षा कर्मियों का कहना था कि उन्हें बिना बुकिंग के ले जाया जा रहा था।



कुत्तों के मालिक मनीष सिंह दिल्ली से रांची जा रहे थे। ट्रेन दिल्ली से रवाना होते ही दोनों कुत्ते डिब्बे में इधर-उधर टहलने लगे। इससे सहमे यात्रियों ने नियंत्रण कक्ष को सूचना दी। नियंत्रण कक्ष ने अलीगढ़ जंक्शन को अलर्ट किया। ट्रेन स्टेशन पर पहुंचते ही रेलवे सुरक्षा के जवान मौजूद थे। उन्होंने दोनों कुत्तों को ट्रेन से उतार लिया और हवालात में कर दिया। जब मालिक मनीष को इसका पता तब चला जब ट्रेन टूंडला पहुंच गई थी, उसे इलाहाबाद स्टेशन पर उतरना पड़ा। वह अगले दिन सुबह 11 बजे अलीगढ़ रेलवे स्टेशन पहुंचा और टीटी सुधीर वर्मा को 2290 रुपये का जुर्माना दिया। इसके बाद वह बिना बुकिंग कराए गोमती एक्सप्रेस के सामान्य डिब्बे से अपने घर रवाना हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह भी पढ़ें... Aligarh News: एसी कोच में सफर कर रहे रॉटवीलर, अलीगढ़ जंक्शन की हवालात पहुंचे
विज्ञापन
Trending Videos

बुकिंग पर सवाल
रॉटवीलर कुत्तों के मालिक मनीष को बिना बुकिंग के ट्रेन में कैसे जाने दिया गया, यह एक बड़ा सवाल है। अलीगढ़ रेलवे स्टेशन से गोमती एक्सप्रेस रवाना होने पर रेलवे सुरक्षा जवानों ने नियंत्रण कक्ष को सूचना दी। उन्होंने आगे जांच करने को कहा कि एक यात्री कुत्तों को लेकर जा रहा है। जब बुकिंग नहीं हुई थी, तो रेलवे सुरक्षाकर्मियों ने उसे जाने क्यों दिया। इस पर कोई स्पष्ट जवाब नहीं मिला।

कर्मचारियों का टालमटोल
कुत्तों के मालिक के बारे में जानकारी मांगने पर कर्मचारियों ने टालमटोल किया। पार्सल में मौजूद मुख्य पार्सल पर्यवेक्षक केरन सिंह ने रेलवे सुरक्षा बल से जानकारी लेने को कहा। रेलवे सुरक्षा के उपनिरीक्षक उमेश चंद्र जेम्स ने टीटी से जानकारी करने को कहा। टीटी सुधीर वर्मा ने बताया कि 2290 रुपये का जुर्माना लगाया गया है और रसीद दे दी गई है। उन्होंने मालिक का नाम बताने से इन्कार करते हुए कहा कि केवल जुर्माना काटा गया है, नाम दर्ज नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed