{"_id":"6a225f780732de942b041b8f","slug":"bike-rider-student-dies-after-colliding-with-roadways-bus-2026-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh: पॉलिटेक्निक परीक्षा देने जा रहे बाइक सवारों में रोडवेज बस ने मारी टक्कर, छात्र की मौत, साथी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh: पॉलिटेक्निक परीक्षा देने जा रहे बाइक सवारों में रोडवेज बस ने मारी टक्कर, छात्र की मौत, साथी घायल
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Fri, 05 Jun 2026 11:02 AM IST
विज्ञापन
सार
रिषभ शर्मा पॉलिटेक्निक की पढ़ाई कर रहा था। वह अपने दोस्त अनुराग के साथ बाइक से मथुरा रोड स्थित एक काॅलेज में पॉलिटेक्निक परीक्षा में शामिल होने जा रहा था। रास्ते में आसना के पास पहुंचते ही पीछे से आ रही रोडवेज बस ने बाइक में टक्कर मार दी।
सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
अलीगढ़ में थाना मडराक क्षेत्र के मथुरा रोड स्थित आसना के पास 4 जून को रोडवेज बस ने पॉलिटेक्निक की परीक्षा देने जा रहे बाइक सवार दो छात्रों को टक्कर मार दी। हादसे में एक छात्र की मौत हो गई। दूसरा छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया।
Trending Videos
थाना खैर क्षेत्र के गांव जरारा निवासी संजीव शर्मा का 19 वर्षीय बेटा रिषभ शर्मा पॉलिटेक्निक की पढ़ाई कर रहा था। वह अपने दोस्त अनुराग के साथ बाइक से मथुरा रोड स्थित एक काॅलेज में पॉलिटेक्निक परीक्षा में शामिल होने जा रहा था। रास्ते में आसना के पास पहुंचते ही पीछे से आ रही रोडवेज बस ने बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की मदद से पुलिसकर्मी उन्हें मेडिकल काॅलेज लेकर पहुंचे। जहां डाॅक्टरों ने रिषभ को मृत घोषित कर दिया। सीओ इगलास ने बताया कि हादसे के बाद रोडवेज बस को छोड़कर चालक भाग गया। मामले में रोडवेज चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।