सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Student mobile phone tampered with during AMU entrance exam

AMU: प्रवेश परीक्षा देने आई छात्रा के मोबाइल से छेड़छाड़, कर्मचारी पर निजी फोटो ट्रांसफर करने का आरोप

अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Mon, 13 Apr 2026 05:27 PM IST
विज्ञापन
सार

एएमयू में प्रवेश परीक्षा देने आई छात्रा ने अपना बैग एक कर्मचारी के पास रखा, लेकिन परीक्षा खत्म होने के बाद उसे शक हुआ कि उसके मोबाइल के साथ छेड़छाड़ की गई है। आरोप है कि कर्मचारी ने इसी दौरान उसकी निजी तस्वीरें अपने फोन में भेज लीं।

Student mobile phone tampered with during AMU entrance exam
एएमयू - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) की 12 अप्रैल को हुई बीएससी की प्रवेश परीक्षा के दौरान एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने यूनिवर्सिटी कैंपस में सनसनी फैला दी है। बिहार से आई एक छात्रा ने आरोप लगाया है कि परीक्षा केंद्र पर उसके मोबाइल से एक कर्मचारी ने अपने मोबाइल में तस्वीरें ट्रांसफर कर ली हैं। यह सब उसी जगह हुआ, जहां भरोसे के साथ उसने अपना बैग जमा किया था।

Trending Videos


रविवार को परीक्षा देने पहुंची छात्रा ने अब्दुल्ला गर्ल्स हाईस्कूल केंद्र पर नियमों के तहत अपना बैग एक कर्मचारी के पास रखा, लेकिन परीक्षा खत्म होने के बाद उसे शक हुआ कि उसके मोबाइल के साथ छेड़छाड़ की गई है। आरोप है कि कर्मचारी ने इसी दौरान उसकी निजी तस्वीरें अपने फोन में भेज लीं। जैसे ही यह बात सामने आई, माहौल गर्म हो गया। इससे विद्यार्थियों में आक्रोश पनप गया। यह मामला प्रॉक्टर ऑफिस पहुंचा, जहां प्रॉक्टर प्रो. मोहम्मद नवेद खान ने इसे बेहद गंभीर बताया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने छात्रा को डिप्टी प्रॉक्टर प्रो. इफ्फत असगर से भी मिलवाया, जिन्होंने उसे भरोसा दिलाया कि अगर जांच में कर्मचारी दोषी पाया गया तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। छात्रा द्वारा दिखाए गए स्क्रीन शॉट के आधार पर छात्रा की लिखित शिकायत दर्ज कर ली गई है और मामला अब उच्च स्तर पर भेजा जा रहा है। यह मोबाइल कांड अब सिर्फ एक शिकायत नहीं, बल्कि परीक्षा केंद्रों की सुरक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल बन गया है। विद्यार्थियों का कहना है कि अगर परीक्षा देने आए अभ्यर्थियों की निजता ही सुरक्षित नहीं, तो भरोसा आखिर किस पर किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed