सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Sub-Inspector Recruitment Exam... 4600 candidates missed the exam

Aligarh News: दरोगा भर्ती परीक्षा ... 4600 अभ्यर्थियों की परीक्षा छूटी

Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2026 02:56 AM IST
विज्ञापन
Sub-Inspector Recruitment Exam... 4600 candidates missed the exam
हीरालाल बारहसैनी  इंटर कॉलेज में दरोगा भर्ती परीक्षा देकर बाहर निकलते अभ्यर्थी। - फोटो : samvad
विज्ञापन
जिले के 21 केंद्रों पर रविवार को दरोगा भर्ती की परीक्षा दो पालियों में हुई। दोनों पालियों में कुल 14,120 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 4600 गैर हाजिर रहे। परीक्षा शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न हुई। अभ्यर्थियों ने बताया कि गणित के सवालों ने थोड़ा उलझाया, बाकी सब ठीक था।
Trending Videos


कमिश्नर के आदेश पर रविवार को परीक्षा केंद्रों के आसपास फोटो स्टेट की दुकानें व कैफे बंद करा दिए गए। पहली पाली में 7025 आवेदक शामिल हुए, जबकि 2335 गैरहाजिर रहे। दूसरी पाली में 7095 हाजिर रहे, जबकि 2265 गैर हाजिर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



इस दौरान डीआईजी प्रभाकर चौधरी ने रतन प्रेम डीएवी बालिका इंटर कॉलेज, जबकि एसएसपी नीरज जादौन ने बाबूलाल जैन इंटर कॉलेज, रघुवीर सहाय इंटर कॉलेज का निरीक्षण कर दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान ड्रोन से निगरानी रखी गई। परीक्षा नोडल एसपी क्राइम ममता कुरील के अनुसार दूसरे दिन की परीक्षा में भी किसी तरह की समस्या नहीं आई। सब सामान्य ढंग से बीता है।





कड़ी चेकिंग के बाद प्रवेश, दुकानें काई बंद
परीक्षा में दूसरे दिन भी सख्ती रही। कड़ी चेकिंग के बाद प्रवेश दिया जा रहा था। किसी को भी प्रवेश पत्र व आईडी के अलावा कुछ नहीं लेने दिया जा रहा था। महिला अभ्यर्थियों की ज्वेलरी, चूड़ी, बिछिया व युवकों के कलावा, घड़ी, जूते व बेल्ट उतरवा लिए गए। इधर, शनिवार को कुछ जगह दुकानें खुली मिलने की शिकायत पर कमिश्नर के आदेश पर रविवार को सख्ती से दुकानें बंद कराई गईं। परीक्षा खत्म होने के बाद कुछ देर के लिए रामघाट रोड, जीटी रोड, नौरंगाबाद आदि जगहों पर जाम के हालात रहे। काफी देर तक यातायात पुलिस को परेशानियों का सामना करना पड़ा।

-परीक्षा में गणित के अलावा बाकी सभी प्रश्न आसान थे। कुल मिलाकर पेपर अच्छा गया है। - वैभव गौतम, आगरा
- गणित के सात प्रश्नों ने कुछ देर उलझाया था। बाकी सब सामान्य प्रश्न शामिल किए गए थे। - शैलजा, हाथरस
- पेपर अच्छा गया है। बाकी कुछ समस्या गणित के प्रश्नों में आई थी। हालांकि, वह भी हल कर दिए। - राहुल, मसूदाबाद
- पेपर में सिर्फ गणित के प्रश्नों ने छकाया था। बाकी सब बेहतर आया है। अच्छा पेपर हुआ है। - सरिता, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed