{"_id":"69b71c479a0be268e002f00c","slug":"teenager-commits-suicide-by-hanging-herself-aligarh-news-c-2-1-ald1025-930251-2026-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: छेड़छाड़ से आहत किशोरी ने फंदा लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: छेड़छाड़ से आहत किशोरी ने फंदा लगाकर दी जान
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के गांव में रविवार को एक किशोरी (17) ने घर के कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। मृतका के परिजनों ने जवां क्षेत्र के गांव पिलौना भोजपुर निवासी वृद्ध पर किशोरी से छेड़छाड़ कर तंग करने का आरोप लगाया है और थाने में हंगामा किया। पुलिस ने इस मामले में वृद्ध और उसकी बेटी व दामाद सहित सात लोगों के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मृतका के भाई ने बताया कि उनके पड़ोसी विपिन का ससुर सुगड़पाल निवासी पिलौना, भोजपुर पिछले छह माह से अपनी बेटी की ससुराल में रह रहा था। आरोप है कि सुगड़पाल उसकी बहन से छेड़छाड़ करता और उसे फोन करके लगातार परेशान कर रहा था। बहन ने इसी जानकारी दी तो उनकी मां ने कई बार सुगड़पाल की बेटी और दामाद से शिकायत की। सुगड़पाल ने हरकतें बंद नहीं की और रविवार सुबह फिर से छेड़छाड़ की कोशिश की।
किशोरी के भाई के अनुसार इसकी शिकायत करने पर नामजद आरोपियों ने किशोरी को दरवाजे से खींचकर उसके साथ गाली-गलौच की और बदनाम करने की धमकी दी।इससे वह मानसिक तनाव में आ गई और उसने आत्महत्या कर ली।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस एंबुलेंस में शव लेकर थाने पर पहुंची, जहां मृतका परिजनों और उनके साथ पहुंचे ग्रामीणों ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए हंगामा किया। मामले में इंस्पेक्टर हरिभान सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर नामजदों की तलाश की जा रही है।
Trending Videos