फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Three daughters of Hathras received gold medals

RMPSU: हाथरस की तीन बेटियों को मिला गोल्ड, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने दीक्षांत समारोह में दिए स्वर्ण पदक

Tue, 07 Jul 2026 02:56 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Tue, 07 Jul 2026 02:56 PM IST
सार

विवि से संबद्ध 395 महाविद्यालयों के हजारों छात्र-छात्राओं के बीच हाथरस की तीन छात्राओं का स्वर्ण पदक हासिल करना हाथरस जिले के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। सम्मान मिलने के बाद छात्राओं, उनके परिजनों तथा महाविद्यालय के परिवार में खुशी का माहौल है।

विज्ञापन
Three daughters of Hathras received gold medals
बबली सेंगर, रिचा और शाल्वी बालियान को मिला स्वर्ण पदक - फोटो : स्वयं

विस्तार

राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय अलीगढ़ के तीसरे दीक्षांत समारोह में तीन छात्राओं ने हाथरस जिले का गौरव बढ़ाया। पीसी बागला महाविद्यालय की छात्रा शाल्वी बाल्यान ने एमए अर्थशास्त्र, बबली सेंगर ने एमए राजनीति विज्ञान तथा रिचा गर्ग ने एमकॉम में विवि में सर्वोच्च अंक प्राप्त कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। छात्राओं को राज्यपाल एवं विवि की कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने सम्मानित किया।

विज्ञापन


विवि से संबद्ध 395 महाविद्यालयों के हजारों छात्र-छात्राओं के बीच हाथरस की तीन छात्राओं का स्वर्ण पदक हासिल करना हाथरस जिले के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। सम्मान मिलने के बाद छात्राओं, उनके परिजनों तथा महाविद्यालय के परिवार में खुशी का माहौल है। पीसी बागला महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. महावीर सिंह छौंकर ने अन्य विद्यार्थियों को भी लगन के साथ पढ़ाई करने का संदेश दिया।
विज्ञापन


प्रोफेसर बनना चाहती हैं शाल्वी
शहर के इगलास रोड निवासी शाल्वी बाल्यान ने एमए अर्थशास्त्र में सर्वाधिक अंक प्राप्त कर स्वर्ण पदक हासिल किया। उनका लक्ष्य उच्च शिक्षा प्राप्त कर प्रोफेसर बनना है। उनके पिता सतेंद्र कुमार सिंह व्यापारी होने के साथ पूर्व बीडीसी सदस्य हैं, जबकि माता माधवी सिंह गृहिणी हैं। शाल्वी ने बिना किसी कोचिंग के नियमित अध्ययन के दम पर यह उपलब्धि हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन


बबली ने राजनीति विज्ञान में लहराया परचम
सासनी के गांव नगला सेवा निवासी सुरेंद्र सिंह की पुत्री बबली सेंगर को एमए राजनीति विज्ञान में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए स्वर्ण पदक प्रदान किया गया। उन्होंने स्नातक और परास्नातक की पढ़ाई पीसी बागला महाविद्यालय से पूरी की। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, गुरुजनों और परिवार को दिया। कहा कि राज्यपाल के हाथों सम्मान मिलना गौरवपूर्ण है।


रिचा बोलीं-प्रोफेसर बनना है
शहर की शिव कॉलोनी चामड़ गेट निवासी रिचा गर्ग ने एमकॉम में स्वर्ण पदक प्राप्त कर परिवार का नाम रोशन किया। रिचा ने बताया कि उनका सपना पीएचडी कर प्रोफेसर बनने का है। उनके पिता दिलीप कुमार गर्ग नौकरी करते हैं, जबकि माता कमलेश गर्ग गृहिणी हैं। सम्मान समारोह में वह अपनी माता और भाई पुलकित गर्ग के साथ शामिल हुईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed