{"_id":"6a5fe25709664db50f0d947b","slug":"water-was-drained-with-great-difficulty-but-overnight-rain-caused-renewed-waterlogging-aligarh-news-c-2-gur1004-1025631-2026-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: जैसे-तैसे हुई निकासी, रात की बारिश से फिर जलभराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: जैसे-तैसे हुई निकासी, रात की बारिश से फिर जलभराव
Wed, 22 Jul 2026 02:49 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
Updated Wed, 22 Jul 2026 02:49 AM IST
विज्ञापन
टीकाराम डिग्री कॉलेज के रास्ते में भरे पानी से गुजरती छात्राएं।
- फोटो : samvad
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में मंगलवार की सुबह हुई झमाझम बारिश ने एक बार फिर जलभराव की समस्या बढ़ा दी। सुबह कई स्कूलों में अवकाश घोषित करना पड़ा, वहीं दोपहर तक कई सड़कों और निचले इलाकों में पानी भरा रहा। कई प्रमुख मार्गों पर आवागमन प्रभावित हुआ।
सोमवार को करीब दस घंटे हुई बारिश के बाद नगर निगम ने शाम तक कई क्षेत्रों से पानी निकासी का दावा किया था, लेकिन रात करीब दो से चार बजे तक हुई तेज बारिश के बाद हालात फिर बिगड़ गए। सुबह बारिश थमने के बाद लोगों ने जरूरी काम से ही घरों से निकलना उचित समझा। कई स्कूलों ने अभिभावकों को अवकाश की सूचना भेज दी।
जलभराव से महेंद्र नगर, जयगंज, सराय लवरिया, अशोक नगर, गूलर रोड, रामघाट रोड स्थित किशनपुर, क्वार्सी बाईपास के सरोज नगर, गोविंद नगर, श्रीनगर, छर्रा अड्डा पुल, सुदामापुरी, बेगमबाग और स्टेशन रोड समेत कई इलाकों में परेशानी रही।
विज्ञापन
वहीं शाहजमाल, ईदगाह, खैर रोड, रोरावर, भदेसी, पला, विष्णुपुरी, घुडियाबाग, कृष्णापुरी, जीवनगढ़, मैरिस रोड, नौरंगाबाद, छावनी, विकास नगर और जलालपुर सहित कई निचले क्षेत्रों में घरों तक पानी पहुंच गया। नगर निगम ने बारिश थमने के बाद जल निकासी कार्य शुरू करने की बात कही।
वीआईपी रोड पर दूसरे दिन भी भरा रहा पानी
शहर के वीआईपी रोड माने जाने वाले मैरिस रोड पर बारिश के बाद गंदा पानी, कीचड़ व गंदगी मंगलवार को भी हिलोरे मारता नजर आया। केला नगर के पास ही प्रदेश के बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री संदीप सिंह के आवास वाली गली में भी बारिश का पानी घुस गया। बगल के जापान हाउस आदि इलाकों में भी यही हालात रहे।
मंगलवार की सुबह की बारिश से कुछ इलाकों में पानी जमा हुआ था, लेकिन नगर निगम ने चंद घंटों के प्रयास में पानी निकाल दिया। हां शाहजमाल व उसके आसपास के इलाके में अभी समस्या है। उस दिशा में प्रयास जारी हैं।-प्रेम प्रकाश मीणा, नगर आयुक्त
-दि अलीगढ़ बार ने जारी किया प्रस्ताव
बारिश के कारण सबसे अधिक समस्या दीवानी के बाहर दिखी। यहां परिसर के बाहर व अंदर पानी दोपहर बाद तक भरा रहा। इस बारे में दि अलीगढ़ बार एसोसिएशन के अध्यक्ष उमेश पाठक की ओर से सर्वसम्मति से एक प्रस्ताव बनाया गया, जिसे जिला जज के समक्ष भेजा गया। इस प्रस्ताव में अनुरोध किया गया कि बारिश से हुए जलभराव के कारण तमाम वादकारी व अधिवक्ता आने में असमर्थ रहे हैं, इसलिए उनसे जुड़े जिन मामलों में बुधवार की तारीख है, उनमें गैरहाजिरी के चलते उनके खिलाफ कोई आदेश न किया जाए।