सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Wrestling competition held in Nagla Jangli

Aligarh News: नगला जंगली में हुआ कुश्ती दंगल

Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
Wrestling competition held in Nagla Jangli
 गांव नगला जंगली में आयोजित कुश्ती दंगल में हाथ आजमाते पहलवान। स्त्रोत- आयोजक - फोटो : samvad
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव नगला जंगली में रविवार को कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया, जिसमें आसपास के क्षेत्रों से आए पहलवानों ने दमखम दिखाया। दंगल की सबसे बड़ी 8100 रुपये की कुश्ती में हरिओम पहलवान तिरवाया ने लाला पहलवान मई को पराजित किया।
Trending Videos

2500 रुपये की दूसरी कुश्ती में देवा पहलवान उत्तमपुर ने महेश तिरवाया को पटखनी दी। वहीं 2100 रुपये की तीसरी कुश्ती में बच्चू पहलवान मई ने रवि पहलवान खिरसौली को हराकर जीत हासिल की। इसके अलावा दामो पहलवान सादाबाद ने विजय पहलवान चांदनरे, रामभरत पहलवान कुमरपुर ने कालमहादेव पहलवान अलीगढ़, छोटू पहलवान कुमरपुर ने अमर पहलवान बलीपुर को पटखनी दी। दंगल में महेश आचारी, नवल उस्ताद मई और चौधरी गोपाल सिंह ने रेफरी की भूमिका निभाई। इस मौके पर जयप्रकाश गौतम, सुनील कुमार, शिवा कुमार, मनोज कुमार, सोनू पीपली समेत कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed