सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   4.36 lakh rupees defrauded in the name of online trading, FIR registered

Prayagraj News: ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर 4.36 लाख रुपये की ठगी, एफआईआर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
4.36 lakh rupees defrauded in the name of online trading, FIR registered
विज्ञापन
कीडगंज थाना क्षेत्र में ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर एक व्यक्ति से 4.36 लाख रुपये की ठगी की गई। शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है।
Trending Videos

राजस्थान के जालौर निवासी दिनेश कुमार चौधरी वर्तमान में कीडगंज की नई बस्ती में रहते हैं। उन्होंने बताया कि नौ जून 2025 को उनके व्हाट्सएप नंबर पर एक अज्ञात नंबर से संदेश आया। संदेश भेजने वाले ने खुद को ओपेनहाइमर द न्यू एरा नेटवर्क (ओडीएमएक्स) नामक कंपनी से जुड़ा बताया। नाम पूछने पर नैना बताया।
इसके बाद ओडीएमएक्स ऑनलाइन ट्रेडिंग एप डाउनलोड कराकर निवेश कराया। झांसे में आकर पीड़ित ने 4,36,641 रुपये का निवेश किया। कुछ समय बाद एप में 17,64,000 रुपये का मुनाफा और 6,44,847 रुपये की निकासी योग्य राशि दिखने लगी, लेकिन जब उन्होंने रुपये निकालने की कोशिश की तो निकासी नहीं हो सकी। इसके बाद आरोपी ने और रुपये की मांग की। इसके बाद पीड़ित को ठगी का एहसास हुआ। शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed