{"_id":"69958f37640753edba0de846","slug":"a-young-man-was-murdered-for-money-from-alcohol-and-gambling-all-four-accused-arrested-2026-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj : शराब और जुए के पैसे के लिए युवक की हुई थी हत्या, चारों आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj : शराब और जुए के पैसे के लिए युवक की हुई थी हत्या, चारों आरोपी गिरफ्तार
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 18 Feb 2026 03:37 PM IST
विज्ञापन
सार
बजहां गांव की दौलतपुर बस्ती में रविवार की रात युवक कुलदीप बिंद की हत्या उसके दोस्त मुन्ना व परिजनों ने शराब और जुए के पैसे को लेकर हुए विवाद में हत्या की थी।
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन
विस्तार
बजहां गांव की दौलतपुर बस्ती में रविवार की रात युवक कुलदीप बिंद की हत्या उसके दोस्त मुन्ना व परिजनों ने शराब और जुए के पैसे को लेकर हुए विवाद में हत्या की थी। मुख्य हत्यारोपी मुन्ना उर्फ मुनमुन ने अपने दो अन्य भाई और मां के साथ मिलकर घर के भीतर युवक कुलदीप को लकड़ी के चैले से हत्या कर दी थी। शव को घर के सामने सड़क पर फेंक दिया था। पुलिस ने मुख्य आरोपी मुन्ना, उसके दोनों भाई और मां को गिरफ्तार कर मंगलवार को घटना का खुलासा किया।
Trending Videos
दौलतपुर बस्ती निवासी राममूरत बिंद के छह बेटों और चार बहनों में कुलदीप (24) बीच का था। परिजनों के मुताबिक, रविवार की शाम कुलदीप अपने दोस्त मुन्ना उर्फ मुनमुन के साथ गया था। सोमवार की भोर पांच बजे उसका शव मुन्ना के घर के सामने सड़क के किनारे खून सना मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
पिता की तहरीर पर सगे भाई मुन्ना, पप्पू, देसी बिंद और मां बबनी देवी के खिलाफ हत्या समेत अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई। देर रात को झूंसी पुलिस की टीम ने छापेमारी कर मुन्ना, भाई पप्पू, देशी बिंद और मां बबनी देवी को गिरफ्तार कर लिया।
एसओ झूंसी महेश मिश्र ने बताया कि कुलदीप और मुन्ना गहरे दोस्त थे। रविवार की रात दोनों में शराब और जुए के तकरीबन 2500 रुपये को लेकर विवाद हुआ था। इस दौरान कुलदीप ने मुन्ना को दांत काट लिया। इससे झल्लाए मुन्ना ने अपने दोनों भाइयों और मां के साथ मिलकर युवक की हत्या कर दी। मंगलवार दोपहर बाद पकड़े गए चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
दोनों एक-एक दिन पिलाते थे शराब
पूछताछ के दौरान मुन्ना ने पुलिस को बताया कि दोनों दोस्त एक-एक दिन अपने पैसे से शराब खरीदकर एक-दूसरे को पिलाते थे। रविवार को शराब लाने की बारी मुन्ना की थी लेकिन उसके कहने पर कुलदीप अपने पैसे से शराब ले आया था।