{"_id":"6a57657cf1204d360409f2e6","slug":"accused-in-in-laws-house-bombing-and-firing-case-suspected-of-fleeing-to-mumbai-2026-07-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: ससुराल में बमबाजी और फायरिंग मामले के आरोपी के मुंबई भागने की आशंका, युवक ने भाई और दोस्त संग फेंके थे बम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: ससुराल में बमबाजी और फायरिंग मामले के आरोपी के मुंबई भागने की आशंका, युवक ने भाई और दोस्त संग फेंके थे बम
Wed, 15 Jul 2026 04:25 PM IST
Sharukh Khan
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: Sharukh Khan
Updated Wed, 15 Jul 2026 04:25 PM IST
सार
प्रयागराज में ससुराल पहुंचकर युवक ने भाई व दोस्त के साथ बम फेंके। युवक पर फायरिंग का भी आरोप है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी के मुंबई भागने की आशंका है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रयागराज के जीटीबी नगर में रविवार रात ससुराल में बमबाजी और फायरिंग के मामले के आरोपी राजा बंसी उर्फ अली खान के मुंबई भागने की आशंका है। पकड़े गए दो साथियों से पूछताछ में पुलिस को यह जानकारी मिली है।
आरोपियों ने बताया कि राजा बंसी की पत्नी नाराज होकर जीटीबी नगर स्थित मायके आ गई थी। कई बार बुलाने के बाद भी वह नहीं जा रही थी। इसी बात से नाराज होकर राजा बंसी ने ससुरालियों को डराने और सबक सिखाने के लिए वारदात की योजना बनाई।
वारदात के बाद तीनों आरोपियों ने मुंबई जाने का टिकट कराया था। राजा बंसी ट्रेन से फरार हो गया, जबकि उसके दोनों साथी पुलिस के हत्थे चढ़ गए। करेली थाना प्रभारी आशीष सिंह ने बताया कि मुख्य आरोपी राजा बंसी, उसके भाई बबलू और फैसल के खिलाफ ससुराल पक्ष की ओर से एफआईआर दर्ज कराई थी। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगी है।

ससुराल पहुंचकर युवक ने भाई व दोस्त के साथ फेंके बम, फायरिंग का भी आरोप
प्रयागराज के करेली के जीटीबी नगर में रविवार रात घरेलू विवाद के बाद एक युवक ने अपने भाई और साथी के साथ मिलकर ससुराल के बाहर बमबाजी और फायरिंग कर दी। घटना से मोहल्ले में अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने राजा, बबलू और फैसल के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।

करेली निवासी राजा की शादी करीब आठ वर्ष पहले जीटीबी नगर की रहने वाली युवती से हुई थी। दोनों ने प्रेम विवाह किया था। कुछ समय से पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा था, जिसके चलते पत्नी अपने मायके में रह रही थी। रविवार रात करीब दस बजे राजा पत्नी को लेने के लिए ससुराल पहुंचा। उसने पत्नी से वापस घर चलने को कहा। आरोप है कि इसी बीच वहां उसकी सास भी पहुंच गईं और किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। कहासुनी के बाद राजा नाराज होकर वहां से चला गया।
आरोप है कि कुछ देर बाद राजा अपने भाई बबलू और साथी फैसल को लेकर दोबारा ससुराल पहुंचा। इस दौरान तीनों ने घर के बाहर जमकर हंगामा किया। आरोप है कि उक्त लोगों ने एक के बाद एक तीन बम फोड़े और हवा में गोलियां चला दीं। कार्यवाहक थाना प्रभारी विजय प्रकाश ने बताया कि वारदात में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। पुलिस ने राजा, बबलू और फैसल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है।