Weather Report: प्रयागराज लगातार दूसरे दिन प्रदेश में सबसे गर्म, 39.4 डिग्री रहा तापमान, जानें पूर्वानुमान
प्रयागराज और झांसी बुधवार को 39.4 डिग्री पर सबसे गर्म रहे। 65 फीसदी आर्द्रता से लोग परेशान हैं। गर्मी से उल्टी, दस्त, बुखार के मरीज अस्पतालों में बढ़े हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश में बुधवार को झांसी के साथ प्रयागराज संयुक्त रूप से सबसे गर्म जिला रहा। प्रयागराज का अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री दर्ज किया गया।इन दिनों मौसम में आर्द्रता 65 के करीब पहुंच गई है। इस वजह से पसीना सूखने का नाम नहीं ले रहा है। गुरुवार को आसमान में बादल छाए रहेंगे। बारिश की संभावना नहीं है।
सुबह 11 बजे के बाद गर्मी लोगों की परीक्षा ले रही है। दोपहर 12 बजे तापमान 35 से 36 डिग्री के करीब पहुंच रहा है। ऐसे में कूलर, पंखे व एसी भी पसीना सुखाने में नाकाम होने लगे हैं। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक इसी प्रकार के मौसम रहने की संभावना जताई है।
उधर, मौसम में उतार-चढ़ाई का असर लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ रहा है। उल्टी, दस्त, डायरिया, मौसमी बुखार, सर्दी-जुकाम के मामले अधिक देखने को मिल रहे हैं। बुधवार को एसआरएन अस्पताल में सर्दी, जुकाम व बुखार के 35 फीसदी मरीज देखने को मिले।
बेली अस्पताल में भी करीब 30 फीसदी मरीज उल्टी, दस्त, पेट दर्द व मौसमी बुखार के सामने आए। कॉल्विन अस्पताल में सर्दी, जुकाम व बुखार के अलावा डायरिया के छह मरीज ओपीडी में दिखाने पहुंचे। इनमें तीन मरीजों को भर्ती किया गया।
उमस में पसीना जल्दी नहीं सूखता। इससे शरीर का तापमान बढ़ता है, थकान और इन्फेक्शन का खतरा होता है। इसके लिए हाइड्रेटेड रहें, हल्का भोजन खाएं। सूती कपड़े पहनें और सीधे धूप से बचें। - डॉ. सुजीत वर्मा, फिजीशियन, एसआरएन अस्पताल
अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम तापमान 28.0 डिग्री सेल्सियस
सूर्योदय 5:22
सूर्यास्त 6:56