फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj was hottest place in state on July 14 since 1999

प्रयागराज सबसे गर्म जिला: 1999 के बाद 14 जुलाई को प्रदेश में सबसे गर्म रही संगम नगरी, अभी तीन दिन बारिश नहीं

Tue, 14 Jul 2026 11:16 PM IST
Akash Dubey संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Published by: Akash Dubey Updated Tue, 14 Jul 2026 11:16 PM IST
सार

बारिश न होने से भीषण गर्मी और उमस है। अल-नीनो के प्रभाव से कम बारिश हो रही है। शनिवार से बारिश की संभावना है।

विज्ञापन
Prayagraj was hottest place in state on July 14 since 1999
प्रयागराज में गर्मी - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

बीते पांच दिनों से बादल रुठे हैं। बारिश न होने से उमस बढ़ गई है। लोगों का जीना दूभर हो गया है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 39.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तापमान में बढ़ोतरी के साथ प्रयागराज उत्तर प्रदेश में सबसे गर्म जिला रहा। बुधवार को आसमान में बादल छाए रहेंगे। बारिश की संभावना नहीं है।

विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, वर्ष 1999 के बाद 2026 में 14 जुलाई को इतनी गर्मी पड़ी है। इस वर्ष जून से लेकर अब तक सामान्य से 18 फीसदी बारिश कम दर्ज की गई है। अभी तीन दिनों तक बारिश के आसार नहीं हैं। शनिवार से बारिश होने की संभावना है। 

विज्ञापन

इलाहाबाद विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. शैलेष राय का कहना है कि करीब 150 वर्ष के बाद अल-नीनो का प्रभाव इतना अधिक देखने को मिल रहा है। इसकी वजह से सामान्य से कम बारिश हो रही है। 

उन्होंने बताया कि यह प्राकृतिक जलवायु घटना है, जिसमें मध्य और पूर्वी प्रशांत महासागर का पानी सामान्य से ज्यादा गर्म हो जाता है। यह घटना भारतीय मानसून को कमजोर करके सूखा और अकाल ला सकती है। 

अधिकतम तापमान 39.6 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम तापमान 28.0 डिग्री सेल्सियस
सूर्योदय 5.21
सूर्यास्त 6.57

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed