सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Adgc allahabad district court passed away from heart attack

Prayagraj : कोर्ट में हार्ट अटैक आने से अपर जिला शासकीय अधिवक्ता की मौत, घटना से हर कोई स्तब्ध

अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 09 Jun 2026 04:03 PM IST
विज्ञापन
सार

जिला कचहरी में हृदय गति रुकने से अपर जिला शासकीय अधिवक्ता भानु प्रताप सिंह की मौत हो गई। तबियत बिगड़ने के बाद उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना से हर कोई हाथप्रभ है। वह मूल रूप से आजमगढ़ के रहने वाले थे।

Adgc allahabad district court passed away from heart attack
Prayagraj - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

जिला कचहरी के कोर्ट नंबर-9 में तैनात अपर जिला शासकीय अधिवक्ता (एडीजीसी) भानु प्रताप सिंह का मंगलवार दोपहर कोर्ट में अचानक हार्ट अटैक आने से निधन हो गया। उनकी तबीयत बिगड़ने पर उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। 

Trending Videos

 

भानु प्रताप सिंह मूल रूप से आजमगढ़ के निवासी थे। घटना के समय उनके परिवार के सदस्य प्रयागराज में मौजूद नहीं थे। सूचना मिलने के बाद परिजन प्रयागराज के लिए रवाना हो गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

फिलहाल उनका शव बेली अस्पताल के शवगृह में रखा गया है। पोस्टमार्टम की तैयारी की जा रही है। अधिवक्ताओं और न्यायिक अधिकारियों ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed