सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Woman advocate Jagriti Shukla, injured in a road accident, dies; uproar in SRN regarding her treatment.

Prayagraj : सड़क हादसे में घायल महिला अधिवक्ता जागृति शुक्ला की मौत, इलाज को लेकर एसआरएन में हुआ था हंगामा

अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 08 Jun 2026 10:49 AM IST
विज्ञापन
सार

सड़क हादसे में घायल इलाहाबाद हाईकोर्ट की महिला अधिवक्ता जागृति शुक्ला इलाज के दौरान मौत हो गई। उनका इलाज लखनऊ के एक अस्पताल में चल रहा था।

Woman advocate Jagriti Shukla, injured in a road accident, dies; uproar in SRN regarding her treatment.
जागृति शुक्ला। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार

सड़क हादसे में घायल इलाहाबाद हाईकोर्ट की महिला अधिवक्ता जागृति शुक्ला इलाज के दौरान मौत हो गई। उनका इलाज पीजीआई लखनऊ में चल रहा था। मौत की खबर से अधिवक्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई। हाईकोर्ट बार एसोसिएशन इलाहाबाद के अध्यक्ष राकेश पांडेय ने सोशल मीडिया के माध्यम से इसकी जानकारी साझा की। लिखा है कि जागृति शुक्ला की मौत अत्यंत पीड़ादायक और दुर्भाग्यपूर्ण है। उधर, कई सोशल मीडिया ग्रुप में भी जागृति शुक्ला की मौत पर अधिवक्ताओं ने दुख जताया है। लिखा है कि यदि एसआरएन के डॉक्टरों ने समयसे उपचार किया होता तो जान बच सकती थी। 

Trending Videos


एसआरएन में हुआ था बवाल

हादसे में घायल जागृति शुक्ला को उपचार के लिए जब एसआरएन ले जाया गया था तो कथित तौर पर इलाज में देरी को लेकर जूनियर डॉक्टरों से विवाद हो गया था। इसके बाद जूनियर डॉक्टरों ने कार्य बहिष्कार कर ओपीडी सेवा बंद कर दी थी। डॉक्टरों के खिलाफ मारपीट समेत कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। इस मामले 20 जूनियर डॉक्टरों को निलंबित कर दिया गया था। बाद में मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य को भी हटा दिया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

दोपहर बाद अधिवक्ताओं ने किया सड़क जाम

अधिवक्ता जागृति शुक्ला की मौत के बाद साथी अधिवक्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा। हाईकोर्ट बार एसोसिएशन ने दोपहर लंच के बाद कार्य से विरत रहने का प्रस्ताव पारित किया। साथ ही मृतक महिला अधिवक्ता के परिजनों को पांच लाख रुपये आर्थिक सहायता प्रदान करने की घोषणा की। महासचिव अखिलेश मिश्र ने कहा कि यह बहुत ही दुखद घटना है। डॉक्टरों की लापरवाही के कारण यह घटना हुई है। पुलिस प्रशासन को 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया गया है। आरोपी जूनियर डॉक्टर और टक्कर मारने वाले वाहन के चालक को तत्काल गिरफ्तार कार्रवाई नहीं की गई तो बड़े आंदोलन की चेतावनी दी गई है। उधर, दोपहर में बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं ने हाईकोर्ट के पास अंबेडकर चौराहे पर बैठकर घटना के बारे में दुख व्यक्त करते हुए आगे की रणनीति तैयार की। इसके बाद एकलव्य चौराहा पर जाम लगा दिया गया। इससे आवागमन अवरुद्ध हो गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed