सब्सक्राइब करें

यूपी में चार कत्ल: सामूहिक हत्याकांड में कोई और भी था शामिल! मिला ये नया क्लू; 'कातिल' की कॉल डिटेल से खुलासा

अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: Sharukh Khan Updated Sun, 07 Jun 2026 09:58 AM IST
सार

प्रयागराज सामूहिक हत्याकांड के बाद मार्केट की दुकानें खुल गईं हैं। वहीं, आरोपी के मोबाइल से मिले नंबरों की जांच की जा रही है। जांच में कई ऐसे मोबाइल नंबर सामने आए हैं, जिनसे घटना से पहले और बाद में बातचीत हुई थी।

विज्ञापन
Prayagraj Family Murder Case Shops opened numbers found on accused mobile phone are being investigated
Prayagraj Family Murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
प्रयागराज के साउथ मलाका के चर्चित वैश्य परिवार हत्याकांड के पांचवें दिन इलाके का बाजार धीरे-धीरे सामान्य होते दिखा। घटना के बाद से कई दिनों से बंद चल रहीं अधिकतर दुकानें शनिवार को खुल गईं। हालांकि व्यापारियों और स्थानीय लोगों के बीच हत्याकांड की चर्चा अब भी जारी रही। कई लोग अब भी सील किए गए मकान के बाहर रुककर घटना के बारे में जानकारी लेते रहे। स्थानीय लोगों का कहना है कि इतने बड़े हत्याकांड को लोग लंबे समय तक भूल नहीं पाएंगे।


दूसरी ओर, पुलिस मामले की तह तक पहुंचने के लिए आरोपी शनि गुप्ता के मोबाइल फोन की जांच कर रही है। गिरफ्तार आरोपी शनि गुप्ता के मोबाइल फोन का कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) निकाला गया है। जांच में कई ऐसे मोबाइल नंबर सामने आए हैं, जिनसे घटना से पहले और बाद में बातचीत हुई थी।
Prayagraj Family Murder Case Shops opened numbers found on accused mobile phone are being investigated
साउथ मलाका चौराहे स्थित भवन में चार लोगों की हत्या के बाद तैनात पुलिस - फोटो : अमर उजाला
अब पुलिस इन सभी नंबरों की पहचान करने और उनसे जुड़े लोगों के बारे में जानकारी जुटाने में लगी है। पुलिस भले ही हत्या का खुलासा कर आरोपी को पकड़ चुकी हो, लेकिन जांच अभी समाप्त नहीं हुई है। 

 
Trending Videos
Prayagraj Family Murder Case Shops opened numbers found on accused mobile phone are being investigated
सीसीटीवी में कैद हुआ आरोपी - फोटो : अमर उजाला
पुलिस यह जानने का प्रयास कर रही है कि कहीं इस पूरे घटनाक्रम में कोई और व्यक्ति प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से शामिल तो नहीं था। इसी वजह से आरोपी के मोबाइल डेटा, कॉल रिकॉर्ड और अन्य डिजिटल साक्ष्यों की बारीकी से पड़ताल की जा रही है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Prayagraj Family Murder Case Shops opened numbers found on accused mobile phone are being investigated
साउथ मलाका चौराहे स्थित भवन में चार लोगों की हत्या के बाद सन्नाटा पसरा दिखा - फोटो : अमर उजाला
कई-नंबर पुलिस के रडार पर 
जांच में सामने आए कुछ नंबरों पर घटना से पहले लगातार बातचीत होने की बात भी सामने आई है। पुलिस अब यह पता लगा रही है कि ये नंबर रिश्तेदारों, दोस्तों, कारोबारी संपकों या अन्य लोगों के हैं। जरूरत पड़ने पर संबंधित लोगों से पूछताछ की जा सकती है। पुलिस आरोपी के मोबाइल से डिलीट किए गए डेटा और मैसेज की भी जांच करा रही है।
विज्ञापन
Prayagraj Family Murder Case Shops opened numbers found on accused mobile phone are being investigated
आरोपी से बरामद नकदी जेवर और अन्य सामान - फोटो : अमर उजाला
प्रयागराज सामूहिक हत्याकांड में पुलिस ने किया था ये खुलासा
प्रयागराज के साउथ मलाका सब्जी मंडी चौराहा स्थित मकान में कारोबारी वीरेंद्र कुमार वैश्य, उनकी पत्नी अनीता, बेटी मीनाक्षी और बेटे अभिषेक की हत्या की गुत्थी पुलिस ने 12 घंटे में सुलझा ली। पुलिस का दावा है कि बड़े बेटे अभिषेक ने घर में लूट के इरादे से अपने दोस्त शनि गुप्ता के साथ मिलकर माता-पिता और बहन की हत्या की थी। बाद में डेढ़ करोड़ रुपये के जेवरात के बंटवारे को लेकर हुए विवाद में शनि ने अभिषेक को भी मौत के घाट उतार दिया।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed