सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Class 3 student raped in Shivkuti, admitted to hospital in critical condition

Prayagraj : शिवकुटी में तीसरी कक्षा की छात्रा के साथ दुष्कर्म, गंभीर हालत में अस्पताल में कराया गया भर्ती

अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 07 Jun 2026 07:55 PM IST
विज्ञापन
सार

शिवकुटी में तीसरी कक्षा की छात्रा से दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। गंभीर हालत में लड़की को डफरिन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 20 वर्षीय युवक ने अपने घर में ले जाकर यह घिनौनी हरकत की है।

Class 3 student raped in Shivkuti, admitted to hospital in critical condition
प्रयागराज में कक्षा तीन की छात्रा के साथ दुष्कर्म। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार

शिवकुटी क्षेत्र में रविवार को तीसरी कक्षा की छात्रा से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। मां अपने दो बेटों को बिस्कुट दिलाने गई थी उसी दौरान सौतेले मामा ने बच्ची के साथ दरिंदगी की। बच्ची के चिल्लाने पर पड़ोसियों को घटना की जानकारी हुई। शिवकुटी पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Trending Videos


पीड़िता की मां ने बताया कि उनका पति मटका-कुल्फी बेचते हैं। तीन बच्चों में एक बेटी व दो बेटे हैं। 10 वर्षीय बड़ी बेटी पास के एक मदरसे में पढ़ती है। दोपहर करीब 12 बजे वह मदरसे घर आई थी। थोड़ी देर बाद बच्ची का सौतेला मामा घर आया। मोबाइल फोन चार्ज करने का बहाना बनाकर वह रुक गया। दोपहर करीब 2:30 बजे दोनों बेटे बिस्कुट के लिए रोने लगे। मां दोनों को लेकर बाजार चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़िता की मां का आरोप है कि थोड़ी देर बाद वह लौटी तो बेटी रोती मिली। पड़ोस की महिला ने बताया कि बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ है। कपड़े अस्तव्यस्त देख मां ने तुरंत परिजनों को जानकारी दी। फिर सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस जांच में पता चला कि बच्ची घटना के समय घर पर अकेली थी। आरोपी मौके से भाग निकला। वह वेल्डिंग का काम करता है। देर शाम पुलिस की मौजूदगी में बच्ची का डफरिन अस्पताल में मेडिकल जांच कराई गई। परिजनों ने आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। 

विज्ञापन

बच्ची की दर्दभरी सुन कहानी बिलख पड़ी मां

बच्ची ने मां से बताया कि वह घर पर स्कूल का होमवर्क कर रही थी। इसी बीच मामू उसके पास आया और जबरदस्ती करने लगा। किसी तरह उसके चंगुल से छूटी और रोते हुए पड़ोसी के घर पहुंची। बच्ची की दर्दभरी कहानी सुनकर मां भी बिलख पड़ी।

मां बोली-भाई ने किया विश्वासघात

बच्ची की मां ने कहा कि जिस चचेरे भाई पर भरोसा था उसने ही घर की खुशियां छीन लीं। वह तो अपनी बेटी को भाई के भरोसे छोड़कर गई थी। शिवकुटी थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed