सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   After not getting a job, he became a fake RPF inspector, arrested by GRP.

Prayagraj : नौकरी न मिलने पर बना आरपीएफ का फर्जी दरोगा, जीआरपी ने किया गिरफ्तार

अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 16 Mar 2026 01:39 PM IST
विज्ञापन
सार

रेलवे राजकीय पुलिस (जीआरपी) व आरपीएफ की संयुक्त टीम ने रविवार को प्रयागराज जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर एक से आरपीएफ के एक फर्जी दराेगा को गिरफ्तार किया।

After not getting a job, he became a fake RPF inspector, arrested by GRP.
जीआरपी की गिरफ्त में फर्जी दरोगा। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार

रेलवे राजकीय पुलिस (जीआरपी) व आरपीएफ की संयुक्त टीम ने रविवार को प्रयागराज जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर एक से आरपीएफ के एक फर्जी दराेगा को गिरफ्तार किया। मूलरूप से गाजीपुर के थाना बरेसर के गांव रेंगा निवासी आरोपी दिव्यांशु कुमार (22) घरवालों को खुश करने के लिए फर्जी दरोगा बन गया। पुलिस ने आरोपी को जिला न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

Trending Videos


जीआरपी प्रभारी अकलेश कुमार सिंह ने बताया कि उप निरीक्षक भूपेंद्र कुमार व आरपीएफ की संयुक्त टीम ने आरोपी को गिरफ्तार करते हुए उसके पास से स्टार लगी वर्दी, बैज, मोनोग्राम, बेल्ट, नीली डोरी व लाल रंग के जूते, खाकी मोजे, 650 रुपये, आधार कार्ड, डेबिट कार्ड व पर्स बरामद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी ने पूछताछ में बताया कि घर वाले नौकरी का दबाव बना रहे थे। नौकरी न मिलने और ट्रेन से मुफ्त सफर करने के लिए वह फर्जी दरोगा बन गया। घर वालों को संतुष्ट करने के लिए आरपीएफ की खाकी वर्दी बनवा ली। बताया कि पिछले करीब तीन महीने से वह वर्दी पहनकर ट्रेन में बिना टिकट मुफ्त यात्रा कर रहा था।
वहीं, आरपीएफ प्रभारी अमित मीणा ने बताया कि उनकी टीम ने आरोपी को प्रयागराज जंक्शन से पकड़ा है। वह आरपीएफ की वर्दी पहने था। उससे पूछताछ की गई तो मामला संदिग्ध लगा। इसके बाद उसे जीआरपी के हवाले कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed