सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   After the clash, now both factions of Akhara Parishad reached understanding

Prayagraj : भिड़ंत के बाद अब अखाड़ा परिषद के दोनों धड़ाें में समझाैता, लिखित में जताया पश्चाताप

अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 09 Nov 2024 01:07 PM IST
विज्ञापन
सार

महाकुंभ के लिए भूमि निरीक्षण से पहले बृहस्पतिवार को मेला प्राधिकरण के आई टि्रपल सभागार में अखाड़ा परिषद के दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए थे। फिर देखते ही देखते सभागार में घमासान मच गया। मेलाधिकारी और मेला एसएसपी ने बीच बचाव कर साधु संतों को शांत कराया।

After the clash, now both factions of Akhara Parishad reached understanding
अखाड़ा परिषद की बैठक में मौजूद संत। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार

अखाड़ा परिषद के दोनों धड़ों में एक दिन पूर्व चले लात घूंसे के बाद शुक्रवार को समझाैता हो गया। मेलाधिकारी विजय किरन आनंद की मध्यस्थता में दोनों पक्षों ने घटना पर पश्चाताप किया। साथ ही अपनी-अपनी शिकायतें वापस ले ली।

Trending Videos

महाकुंभ के लिए भूमि निरीक्षण से पहले बृहस्पतिवार को मेला प्राधिकरण के आई टि्रपल सभागार में अखाड़ा परिषद के दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए थे। फिर देखते ही देखते सभागार में घमासान मच गया। मेलाधिकारी और मेला एसएसपी ने बीच बचाव कर साधु संतों को शांत कराया। मारपीट की घटना से नाराज दूसरे धड़े के संतों ने मेला प्रशासन के साथ भूमि निरीक्षण में हिस्सा भी नहीं लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन


मेलाधिकारी की मध्यस्थता के बाद बृहस्पतिवार को दूसरे धड़े ने न सिर्फ भूमि का निरीक्षण किया बल्कि पुलिस कमिश्नर और मेलाधिकारी को दी शिकायत भी वापस ले ली। इसके अगुआ और श्री पंच निर्मोही अनि अखाड़े के अध्यक्ष राजेंद्र दास के अनुसार, अखाड़ों में भिड़ंत और संतों की लड़ाई से दुनिया में गलत संदेश जा रहा है। यही कारण है कि राष्ट्र, सनातन संस्कृति और महाकुंभ-2025 को दिव्य-भव्य बनाने के लिए शिकायत को वापस ले लिया है।

After the clash, now both factions of Akhara Parishad reached understanding
अखाड़ा परिषद की बैठक में मौजूद संत। - फोटो : अमर उजाला।

इस संबंध में दोनों ओर से मेलाधिकारी को लिखित में भी दिया गया है। दूसरी ओर अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रविंद्र पुरी और जूना अखाड़े के अध्यक्ष प्रेम गिरी ने भी अपनी शिकायत वापस ले ली। विदित हो कि राजेंद्र दास की ओर से अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रविंद्र पुरी, महामंत्री हरि गिरी और जूना अखाड़े के अध्यक्ष प्रेम गिरी समेत अन्य के खिलाफ मारपीट करने का आरोप लगाते हुए शिकायत दी गई थी। इसके बाद अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष और जूना अखाड़े के अध्यक्ष की ओर से भी काउंटर शिकायत की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed