सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Weather: This time the heat may be more than normal, day and night temperatures are rising rapidly.

Prayagraj Weather : इस बार सामान्य से ज्यादा पड़ सकती है गर्मी, तेजी से बढ़ रहा दिन और रात का तापमान

अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 09 Mar 2026 03:51 PM IST
विज्ञापन
सार

पुरवा हवाओं के जोर से तापमान में उछाल आया है। होली के बाद से रोज रात ही नहीं दिन का तापमान भी बढ़ रहा है। रविवार को अधिकतम ही नहीं रात के न्यूनतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि इस बार सामान्य से ज्यादा पड़ सकती है।

Weather: This time the heat may be more than normal, day and night temperatures are rising rapidly.
प्रयागराज में तेजी से बढ़ रहा तापमान। - फोटो : एआई।
विज्ञापन

विस्तार

पुरवा हवाओं के जोर से तापमान में उछाल आया है। होली के बाद से रोज रात ही नहीं दिन का तापमान भी बढ़ रहा है। रविवार को अधिकतम ही नहीं रात के न्यूनतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि इस बार सामान्य से ज्यादा पड़ सकती है। फिलहाल ट्रफ लाइन की वजह से ताप बढ़ने के साथ धुंध भी छाई रही। इससे दृश्यता प्रभावित हुई। मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक प्रयागराज में धुंध की वजह से दृश्यता करीब छह सौ मीटर दर्ज की गई। 24 घंटे में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में वृद्धि हुई है। वातावरण में नमी का स्तर असंतुलित रहा। हवाओं की गति सामान्य रही।
Trending Videos


गर्मी सताने से लोग परेशान रहे। अभी तक पंखा चलाने से परहेज कर रहे लोग एसी और कूलर की सर्विस कराने लगे हैं। लोगों का मानना है कि अमूमन अप्रैल के मध्य में कूलर-एसी चलाने की जरूरत पड़ती है लेकिन इस बार तापमान 40 तक पहुंचा तो पहले ही कूलर-एसी चलाने पड़ेंगे। मौसम वैज्ञानिक इविवि के डॉ. शैलेश राय के मुताबिक तापमान में वृद्धि के आसार हैं। ट्रफ लाइन की वजह से धुंध छाई और तापमान में वृद्धि हुई है, जो क्रमश: जारी रह सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed