सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Diwali-like atmosphere four days after Holi due to India's spectacular victory

Prayagraj : भारत की धमाकेदार जीत पर होली के चार दिन बाद दिवाली जैसा माहौल

अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 09 Mar 2026 01:45 PM IST
विज्ञापन
सार

टी-20 विश्व कप के फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड के खिलाफ भारतीय टीम की ऐतिहासिक जीत पर संगमनगरी खुशी के महासागर में डूब गई। घरों, हॉस्टलों और बाजारों में मैच देख रहे लोग सड़कों पर निकल आए और देखते ही देखते शहर जश्न के रंग में रंग गया।

Diwali-like atmosphere four days after Holi due to India's spectacular victory
वर्ल्ड कप में भारतीय टीम की जीत के बाद लोकनाथ चौराहे पर रंग गुलाल की मस्ती में खूब झूमे क्रिकेट प् - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार

टी-20 विश्व कप के फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड के खिलाफ भारतीय टीम की ऐतिहासिक जीत पर संगमनगरी खुशी के महासागर में डूब गई। घरों, हॉस्टलों और बाजारों में मैच देख रहे लोग सड़कों पर निकल आए और देखते ही देखते शहर जश्न के रंग में रंग गया।

Trending Videos

सिविल लाइंस, कटरा, चौक, कीडगंज, लोकनाथ, कोठापार्चा, करेली समेत प्रमुख इलाकों में क्रिकेट प्रेमियों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। युवाओं की टोलियां हाथों में तिरंगा लेकर सड़कों पर दौड़तीं नजर आईं। ढोल-नगाड़ों की थाप पर नाचते युवाओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। हर तरफ भारत माता की जय और वंदे मातरम के जयघोष गूंजने लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन


मिठाई की दुकानों पर लोगों की भीड़ लग गई। क्रिकेट प्रशंसकों ने एक-दूसरे का मुंह मीठा कराकर जीत की खुशी मनाई। छोटे बच्चों ने चेहरे पर तिरंगा पेंट कराकर भारत की जीत का उत्सव मनाया। रात होते ही संगमनगरी का आसमान रंग-बिरंगी आतिशबाजी से जगमगा उठा। ऐसा लग रहा था मानो दीपावली से पहले ही रोशनी का पर्व मनाया जा रहा हो।


Diwali-like atmosphere four days after Holi due to India's spectacular victory
वर्ल्ड कप में भारत की जीत के बाद लोकनाथ चौराहे पर रंग गुलाल की मस्ती में खूब झूमे क्रिकेट प्रेमी। - फोटो : अमर उजाला।

बड़ी स्क्रीन पर उठाया मैच का लुत्फ

वर्ल्डकप का फाइनल देखने के लिए क्रिकेट प्रेमी शाम सात बजे से ही टीवी के सामने डटे रहे। रामबाग, कीडगंज में लगी बड़ी स्क्रीन पर भी लोगों ने मैच का लुत्फ उठाया। वहीं प्रयाग केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन की ओर से आयोजित होली मिलन समारोह में वर्ल्डकप मैच के लिए एलईडी स्क्रीन लगाई गई। इसके अलावा तेलियरगंज, राजापुर, कर्नलगंज समेत अन्य कई इलाकों में लोग बड़ी स्क्रीन पर मैच का आनंद लेते नजर आए।

 

Diwali-like atmosphere four days after Holi due to India's spectacular victory
पूर्व रणजी खिलाड़ी आशीष विस्टन जैदी, ताहिर अब्बास, केबी काला और शिवाकांत शुक्ला। - फोटो : अमर उजाला।

यह जीत सुखद अनुभव का एहसास दिलाती है। भारत के सलामी बल्लेबाजों ने पावरप्ले में ही जीत की पटकथा लिख दी थी। एक बार फिर विश्व विजेता बनने पर पूरी टीम और देशवासियों को बधाई। - आशीष विंस्टन जैदी, पूर्व रणजी क्रिकेटर

भारत के तीसरी बार टी-20 प्रारूप में विश्वविजेता बनने पर बधाई। संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा और ईशान किशन के बाद शिवम दुबे की बल्लेबाजी ने मैच को एकतरफा बना दिया। - ताहिर अब्बास, पूर्व रणजी क्रिकेटर

टीम इंडिया के जांबाजों ने देश को होली का तोहफा दिया है। होली के रंगीन माहौल में जीत के बाद पटाखों की गूंज ने दीपावली का नजारा भी दिखा दिया। भारत की यह जीत कई दिनों तक याद रखी जाएगी। - शिवाकांत शुक्ला, पूर्व रणजी क्रिकेटर

भारत ने ऐतिहासिक जीत के साथ ही अहमदाबाद के मैदान पर यह मिथक भी तोड़ दिया कि फाइनल में यह मैदान भारत के लिए शुभ नहीं है। यह जीत पूरी टीम की एकजुटता का प्रयास है। इससे युवाओं को भी प्रेरणा मिलेगी। - केबी काला, पूर्व रणजी क्रिकेटर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed