सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Electricity worker commits suicide by jumping from the new Yamuna bridge, body retrieved by water police

Prayagraj : नए यमुना पुल से कूदकर बिजली कर्मी ने दी जान, जल पुलिस ने बाहर निकाला शव

अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 09 Mar 2026 02:42 PM IST
विज्ञापन
सार

सोमवार दोपहर एक बिजली कर्मी ने नए यमुना पुल से कूदकर अपनी जान दे दी। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। पुल पर मौजूद लोगों ने तुरंत इसकी सूचना घाट पर तैनात जल पुलिस और स्थानीय पुलिस को दी।

Electricity worker commits suicide by jumping from the new Yamuna bridge, body retrieved by water police
नया यमुना ब्रिज। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार

सोमवार दोपहर एक बिजली कर्मी ने नए यमुना पुल से कूदकर अपनी जान दे दी। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। पुल पर मौजूद लोगों ने तुरंत इसकी सूचना घाट पर तैनात जल पुलिस और स्थानीय पुलिस को दी। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान कर्नलगंज थाना क्षेत्र के बघाड़ा निवासी शुभम शर्मा (28) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सोमवार दोपहर वह नए यमुना पुल पर पहुंचा और अचानक पुल से नदी में छलांग लगा दी। घटना को देख आसपास मौजूद लोगों में अफरातफरी मच गई और लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

Trending Videos


सूचना मिलते ही घाट पर मौजूद जल पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और नदी में युवक की तलाश शुरू की। कुछ देर की मशक्कत के बाद युवक को पानी से बाहर निकाला गया। हालांकि तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की जानकारी मिलने पर कीडगंज पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मृतक के परिजनों को भी घटना की सूचना दे दी है। प्रारंभिक तौर पर मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। हालांकि युवक ने यह कदम किन परिस्थितियों में उठाया, इसका स्पष्ट कारण अभी सामने नहीं आया है। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed