फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mahakumbh : श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने के बाद सड़कों पर फिर लगा लंबा जाम, घंटों से रेंग रहे वाहन

Sat, 15 Feb 2025 12:49 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, महाकुंभ नगर (प्रयागराज)
अमर उजाला नेटवर्क, महाकुंभ नगर (प्रयागराज) Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 15 Feb 2025 12:49 PM IST
सार

माघी पूर्णिमा के बाद एक दिन की राहत के बाद लगातार दो दिनों से प्रयागराज में फिर यातायात व्यवस्था भी बेपटरी हो गई है। प्रयागराज मिर्जापुर, प्रयागराज रीवा हाईवे पर शनिवार सुबह से ही भीषण जाम लगा रहा।

विज्ञापन
After the increase in the crowd of devotees, there was a long jam on the roads again, vehicles were crawling
प्रयागराज के नैनी में लगा वाहनों का लंबा जाम। - फोटो : अमर उजाला।

माघी पूर्णिमा के बाद एक दिन की राहत के बाद लगातार दो दिनों से प्रयागराज में फिर यातायात व्यवस्था भी बेपटरी हो गई है। प्रयागराज मिर्जापुर, प्रयागराज-रीवा हाईवे पर शनिवार सुबह से ही भीषण जाम लगा रहा। मिर्जापुर हाईवे पर नए यमुना पुल से अरैल मोड़ तक वाहनों की कतार लगी रही। प्रयागराज रीवा हाईवे से आने वाले रास्ते पर पुरानी यमुना पुल से अरैल घाट तक वाहनों की कतार लगी रही। धूमनगंज, सोहबतियाबाग, शांतिपुरम  से तेलियरगंज तक भी जाम लग रहा। इलाहाबाद विश्वविद्यालय सीनेट हॉल गेट से बालसन चौराहे तक की सड़क भी पटी रही।






After the increase in the crowd of devotees, there was a long jam on the roads again, vehicles were crawling
नैनी में लगा लंबा जाम। - फोटो : अमर उजाला।

सिविल लाइंस में मेडिकल चौराहे पर बैरिकेडिंग लगा दी गई है। बड़े वाहनों को बालसन की तरफ जबकि छोटे वाहनों को रेलवे पुल के रास्ते रामबाग की तरफ मोड़ दिया जा रहा है। इससे जाम की स्थिति बनी हुई है। अलोपीबाग चुंगी पर सुबह से ही जाम लगा हुआ है। इसी तरह अंदावा से लेकर झूंसी तक वाहन रेंग रहे हैं। वाहनों को पार्किंग में खड़ा करा दिया जा रहा है। पैदल चलते-चलते श्रद्धालु हांफ रहे हैं। रिक्शा ट्राली और बाइक वाले मनमानी तरीके से वसूली कर रहे हैं। 

After the increase in the crowd of devotees, there was a long jam on the roads again, vehicles were crawling
बांगड़ चौराहे पर लगा भीषण जाम। - फोटो : अमर उजाला।

शहर के दारागंज, सोहबतियाबाग, नया .यमुना पुल, बालसन चौराहा समेत शहर के अधिकांश इलाके शनिवार को जाम की चपेट में रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
After the increase in the crowd of devotees, there was a long jam on the roads again, vehicles were crawling
सोहबतियाबाग पुल के नीचे लगा जाम। - फोटो : अमर उजाला।

महाकुंभ से बाहर निकलने के बाद सोहबतियाबाग पुल के दोनों तरफ वाहन जाम में फंस जा रहे हैं। उल्टे लेन से आने वाले वाहनों के चलते स्थिति काफी विकट हो गई है। 

विज्ञापन
After the increase in the crowd of devotees, there was a long jam on the roads again, vehicles were crawling
नैनी में लगा भीषम जाम। - फोटो : अमर उजाला।

जाम इतना विकट है कि कार और बड़े वाहनों की तो बात दूर पैदल और बाइक से भी चलना मुश्किल हो गया है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed