सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Akhara controversy: Akhara controversy came to the surface, preparations for the consecration of the new Mahan

अखाड़े का विवाद : बड़ा उदासीन अखाड़े में पश्चिम पंघत के महंत पद पर टकराव, दूसरे का पट्टाभिषेक करने की तैयारी

अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 14 Dec 2024 07:15 PM IST
विज्ञापन
सार

उदासी परंपरा के पंचायती बड़ा उदासीन अखाड़े में पश्चिम पंघत के मुखिया महंत के पद को लेकर शनिवार को संतों के दो गुटों में टकराव की नौबत आ गई। सुबह दोनों गुटों में तीखी झड़प हुई।

Akhara controversy: Akhara controversy came to the surface, preparations for the consecration of the new Mahan
महंत दुर्गा दास और महंत कपिलमुनि पत्रकारों से बातचीत करते हुए। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार

उदासी परंपरा के पंचायती बड़ा उदासीन अखाड़े में पश्चिम पंघत के मुखिया महंत के पद को लेकर शनिवार को संतों के दो गुटों में टकराव की नौबत आ गई। सुबह दोनों गुटों में तीखी झड़प हुई। मारपीट की नौबत के बाद बड़ा अखाड़ा परिसर छावनी में तब्दील हो गया। वहां एहतियात के तौर पर मजिस्ट्रेट के साथ फोर्स तैनात कर दी गई है।

Trending Videos


बड़ा उदासीन अखाड़े में चार पंघतों के चार मुखिया श्रीमहंत परंपरा के अनुसार व्यवस्था का संचालन करते हैं। अखाड़े के सचिव व्यास मुनि और मुखिया महंत दुर्गा दास ने पश्चिम पंघत के श्रीमहंत के तौर पर रघुमुनि के बर्खास्त होने के बाद रिक्त पद को भरने का एलान किया है। शनिवार को पश्चिम पंघतके महंत पद पर चुनाव की प्रक्रिया शुरू कराए जाने के बाद तनाव पैदा हो गया। हरियाणा, बंगलूरू, हैदराबाद, कश्मीर, दिल्ली, बिहार समेत कई राज्यों से आए संत इस मुद्दे पर दो गुटों में बंट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन





हालांकि अखाड़े में मौजूद वरिष्ठ संतों के हस्तक्षेप के बाद दिन भर अलग-अलग बैठकें होती रहीं, लेकिन देर शाम तक समाधान नहीं निकल सका। मारपीट की जानकारी मिलने के बाद कीडगंज के साथ ही मुट्ठीगंज की भी पुलिस तैनात कर दी गई। शाम चार बजे श्रीमहंत रघुमुनि ने पत्रकारों से बातचीत में खुद को हटाने की साजिश रचे जाने की जानकारी दी।
उनका कहना था कि कोर्ट से स्थगन आदेश होने की वजह से वह अभी पश्चिम पंघत के श्रीमहंत के पद पर आसीन हैं, लेकिन जबरदस्ती चुनाव की बात कहकर मुझे हटाने की कोशिश की जा रही है, जो अवैधानिक है। रघुमुनि का कहना था कि उदासीन परंपरा में एक बार चुने गए महंत को हटाने का प्रावधान नहीं है। इससे पहले सचिव अग्रदास, महंत रघुमुनि और मुकामी महंत दामोदर दास ने दुर्गादास और व्यासमुनि की ओर से चुनाव की कराई जा रही तैयारी को अवैध करार दिया।

उनका दावा था कि सोसाइटी रजिस्ट्रार की मान्यता और कोर्ट के स्थगन आदेश के तहत महंत अग्रदास सचिव और रघुमुनि मुखिया महंत हैं। रघुमुनि का कहना था कि इस बार का महाकुंभ उनके ही नेतृत्व में होना था, लेकिन जबरिया उन्हें हटाया जा रहा है।

पश्चिम पंघत के रिक्त महंत पद पर नियम संगत चुनाव कराने का दुर्गा दास ने किया दावा, पट्टाभिषेक कल

कीडगंज स्थित बड़ा उदासीन अखाड़े में महंत रघुमुनि की ओर से प्रेस कांफ्रेंस बुलाकर पश्चिम पंघत को लेकर चुनाव की प्रक्रिया को अवैधानिक करार देने की जानकारी मिलने के बाद मुखिया महंत दुर्गा दास रेती पर बसावट का काम छोड़कर अखाड़ा पहुंच गए। महंत दुर्गा दास का कहना था कि पश्चिम पंघत के महंत का पद रिक्त हो चुका है और महाकुंभ में चुनाव की प्रक्रिया पूरी की जानी है। महंत दुर्गा दास ने बताया कि रविवार को नए महंत का चुनाव हर हाल में कर लिया जाएगा। सोमवार को पश्चिम पंघत के नएमहंत का पट्टाभिषेक होगा, जिसमें सभी 13 अखाड़ों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। महंत दुर्गादास ने कहा कि अखाड़े की परंपरा को धूमिल करने और गलत बयानबाजी कर माहौल बिगाड़नेवालों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed