सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Ashish Kumar became the Sub Registrar after getting success in the first attempt.

Prayagraj News: पहले ही प्रयास में पाई सफलता सब रजिस्ट्रार बने आशीष कुमार

संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Tue, 31 Mar 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
Ashish Kumar became the Sub Registrar after getting success in the first attempt.
आशीष कुमार - फोटो : 1
विज्ञापन
तहसील सिराथू के सुजातपुर बमरौली गांव के मूल निवासी आशीष कुमार ने यूपीपीसीएस में 38वीं रैंक हासिल कर सब रजिस्ट्रार पद पर चयनित होकर क्षेत्र और परिवार का नाम रोशन किया है। आशीष की इस उपलब्धि से गांव सहित पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
Trending Videos


आशीष और उनके परिवार के लोग वर्तमान में लखनऊ में रहते हैं। उन्होंने कक्षा एक से इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई रानी लक्ष्मीबाई कॉलेज, लखनऊ से पूरी की। इसके बाद उन्होंने कानपुर विश्वविद्यालय से बीए की पढ़ाई की, फिर उन्होंने प्रयागराज विश्वविद्यालय से एलएलबी की डिग्री प्राप्त की। लगातार मेहनत और लक्ष्य के प्रति समर्पण के बल पर उन्होंने अपने पहले ही प्रयास में पीसीएस परीक्षा में सफलता हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिता हनुमान प्रसाद सरोज हैं संयुक्त सचिव

आशीष के पिता हनुमान प्रसाद सरोज उत्तर प्रदेश शासन में संयुक्त सचिव के पद पर कार्यरत हैं और वर्तमान में उपमुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक के विभाग से संबंधित कार्य देख रहे हैं। पिता के प्रशासनिक अनुभव और मार्गदर्शन ने आशीष को आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।

तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर हैं आशीष

परिवार में तीन भाई हैं। बड़े भाई अशुतोष अपना व्यवसाय करते हैं। दूसरे नंबर पर आशीष कुमार हैं, जिन्होंने पीसीएस परीक्षा में सफलता प्राप्त की है। सबसे छोटे भाई अनुपम सिंह अभी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं। हालांकि, आशीष और उनका परिवार वर्तमान में गांव में नहीं रहता है, लेकिन जैसे ही उनकी सफलता की खबर लोगों को मिली, सुजातपुर बमरौली में रह रहे उनके परिजनों को बधाई देने वालों का तांता लग गया। सोशल मीडिया से लेकर गांव तक बधाइयों का सिलसिला लगातार जारी रहा।

माता-पिता को दिया सफलता का श्रेय

आशीष ने अपनी सफलता का श्रेय अपने पिता हनुमान प्रसाद सरोज और माता कलावती देवी को दिया है। उन्होंने कहा कि माता-पिता के मार्गदर्शन, प्रेरणा और सहयोग के कारण ही वह इस मुकाम तक पहुंच सके हैं। उनके अनुसार कड़ी मेहनत, परिवार का समर्थन और सकारात्मक सोच से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed