सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj Murder Case FIR against Asif, a close associate of Atiq Ahmed

Prayagraj Murder Case: प्रॉपर्टी डीलर की हत्या मामले में अतीक के करीबियों पर एफआईआर दर्ज, करेली में हुई वारदात

अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 09 Apr 2026 12:18 PM IST
विज्ञापन
सार

Prayagraj News : प्रयागराज में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या के मामले में एक बार फिर माफिया अतीक अहमद के करीबियों का नाम सामने आया है। पुलिस ने अतीक के करीबी रहे सगे भाइयों पर एफआईआर दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। माफिया की मौत भले ही हो गई हो लेकिन उसके करीबियों का आतंक खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। प्रॉपर्टी डीलर की हत्या में अतीक के गुर्गों का नाम सामने आने पर लोगों में फिर दहशत पैदा हो गई है। 

Prayagraj Murder Case FIR against Asif, a close associate of Atiq Ahmed
प्रॉपर्टी डीलर इरफान। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार

प्रॉपर्टी डीलर मोहम्मद इरफान के बड़े बेटे मोहम्मद आमिर ने करेली थाने में अतीक अहमद के करीबी चकिया के रहने वाले आसिफ दुर्रानी व उसके भाई राशिद समेत अज्ञात के खिलाफ देर रात हत्या की एफआईआर दर्ज कराई है। आरोप है कि उक्त लोग पिता इरफान के साथ मिलकर पूर्व में जमीन की खरीद-फरोख्त का कारोबार करते थे। जमीन को लेकर इनका आपस में कई बार विवाद हो हुआ था, इसलिए इरफान की हत्या कराई गई है।

Trending Videos


पुलिस जांच में पता चला कि आसिफ दुर्रानी के खिलाफ धूमनगंज थाने में भी कई एफआईआर दर्ज हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस देर रात तक दबिश देती रही, लेकिन किसी को भी पकड़ा नहीं जा सका। करेली थाना प्रभारी आशीष सिंह ने बताया कि आरोपी आसिफ की गिरफ्तारी के बाद ही मामले का खुलासा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोली मारने के बाद अंधीपुर की तरफ भागे बदमाश

पुलिस जांच में सामने आया कि बाइक सवार बदमाश इरफान को गोली मारने के बाद अंधीपुर की तरफ भागे थे। वहीं, चर्चा रही कि इरफान अतीक अहमद के भाई अशरफ का गनर रह था। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है।


Prayagraj Murder Case FIR against Asif, a close associate of Atiq Ahmed
करेली थाना क्षेत्र के बाजूपुर की घटना पर एडीसीपी राजकुमार मीना जांच को मौके पर पहुंचे। - फोटो : अमर उजाला।

दोस्तों व करीबियों पर शक, उठाए गए कई संदिग्ध

प्रॉपर्टी डीलर मोहम्मद इरफान की हत्या के मामले में पुलिस को कई अहम सुराग मिले हैं। पुलिस का शक इरफान के दोस्तों व करीबियों पर गहरा गया है। ऐसे में पुलिस ने कई संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। इरफान की दिनचर्या, उनके संपर्क और हाल के विवादों की गहन पड़ताल की गई तो सामने आया कि इरफान का कुछ लोगों से प्रॉपर्टी के साथ ही लेनदेन और व्यक्तिगत विवाद चल रहा था। इसी आधार पर पुलिस ने उनके करीबी लोगों की भूमिका को भी संदेह के दायरे में लिया है।

पुलिस ने ऐसे कई लोगों को उठाया है, जो इरफान के साथ नियमित संपर्क में थे। इनसे पूछताछ कर यह जानने का प्रयास किया गया कि वारदात के पीछे किसका हाथ है। वहीं, पुलिस का मानना है कि वारदात को जिस सुनियोजित तरीके से अंजाम दिया गया, उसमें किसी जानकार व्यक्ति की भूमिका हो सकती है। इसी कारण जांच का फोकस अब इरफान के नजदीकी लोगों पर भी केंद्रित कर दिया गया है। बहरहाल, पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया है। बृहस्पतिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

Prayagraj Murder Case FIR against Asif, a close associate of Atiq Ahmed
पोस्टमार्टम हाउस पर जुटे इरफान के परिजन। - फोटो : अमर उजाला।

पुलिस ने खंगाले 30 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे, दिखे आरोपी

प्रॉपर्टी डीलर मोहम्मद इरफान की हत्या के मामले में पुलिस आरोपियों तक पहुंचने के लिए देर रात तक कैमरों को खंगालती रही। इस दौरान एक फुटेज में आरोपी दिखे भी, लेकिन उनकी स्पष्ट पहचान नहीं हो सकी है। बदमाशों की पहचान के लिए पुलिस ने आसपास के 30 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले हैं पर इनमें उनका चेहरा साफ नहीं है।
पुलिस के मुताबिक, नकाबपोश बदमाश वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए।

कई सीसीटीवी फुटेज में बाइक सवार संदिग्ध नजर आए हैं, लेकिन उनकी पहचान स्पष्ट नहीं हो सकी है। घटनास्थल से लेकर आसपास के मुख्य मार्गों व चौराहों पर लगे कैमरों की रिकॉर्डिंग खंगाली है। इसके अलावा, संदिग्धों के भागने के संभावित रास्तों की भी जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि तकनीकी साक्ष्यों के साथ-साथ मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय कर दिया गया है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। उधर, घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है। लोग सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंतित हैं, वहीं पुलिस ने गश्त बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया। डीसीपी ने बताया कि मामले के खुलासे के लिए तीन टीमें गठित की गई हैं। सर्विलांस सेल की भी मदद ली जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed